राजस्थान विधायकों ने ली शपथ: ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं MLA रितु बनावत कौन हैं?
Dr. Ritu Banawat MLA Byana Bharatpur: राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 20 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ। पहले दिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीतकर आए विधायकों को पद की शपथ दिलाई गई।
विधायक शपथ लेने जयपुर पहुंचे तो विधानसभा के बाहर कई अनूठे नजारे देखने को मिले। कोई विधायक बाइक तो कोई ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे।

भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. रितु बनावत ने विधानसभा पहुंचने ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। रितु बनावत फूल मालाओं से सजे ट्रैक्टर को खुद चलाकर विधानसभा पहुंचीं।
मीडिया से बातचीत में बयाना विधायक रितु बनावत ने कहा कि ट्रैक्टर किसानों का प्रतीक माना जाता है। वे किसानों से जुड़े मुद्दे राजस्थान विधानसभा में उठाती रहेंगी। इसलिए शपथ लेने भी ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं।
बयाना सीट पर भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर रितु बनावत ने बगावत कर डाली थी और निर्दलीय चुनाव लड़ा। अब राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर रितु बनावत ने कहा कि उनका सरकार को समर्थन रहेगा। बयाना विधानसभा सीट राजस्थान के भरतपुर जिले में आती है। 2023 में बयाना में कुल 54.94 प्रतिशत वोट पड़े। 2023 में स्वतंत्र से डॉ. रितु बनावत ने कांग्रेस के अमर सिंह जाटव को 40642 वोटों के मार्जिन से हराया था।
यह भी पढ़ें- Ruma Devi Barmer: राजस्थान में 22 हजार महिलाओं को रोजगार देने वालीं रूमा देवी ने अब छेड़ी तगड़ी मुहिम
उधर, बीकानेर पश्चिम से भाजपा के विधायक जेठानंद व्यास ने मोटरसाइकिल का सहारा लिया। इसी बाइक से विधानसभा चुनाव में प्रचार किया था। व्यास ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री बीडी कल्ला को हराया था। हालांकि मीडिया से बातचीत में जेठानंद व्यास ने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल बहुत महंगा है। इसलिए बाइक को प्रतीक के तौर पर चुना है। अब उम्मीद है बीजेपी की सरकार बन गई है तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे।
यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan vs Rajendra Rathore: चूरू में कस्वां-राठौड़ के बीच सियासी लड़ाई की पूरी कहानी, असली 'जयचंद' कौन?












Click it and Unblock the Notifications