Dua Lipa in Rajasthan: राजस्‍थानी महिलाओं की फोटो शेयर कर क्‍यों ट्रोल हो रहीं पॉप सिंगर दुआ लीपा?

Dua Lipa in Rajasthan: पूर दुनिया पर इस वक्‍त क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्‍न का खुमार छाया हुआ है। हॉलीवुड पॉप सिंगर दुआ लीपा जश्‍न मनाने के लिए राजस्‍थान की यात्रा पर हैं।

दुआ लीपा ने राजस्‍थान भ्रमण की तस्‍वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जिनके बाद उन्‍हें ट्रोल भी किया जा रहा है। इसकी वजह राजस्‍थानी महिलाओं की फोटो है।

Dua Lipa in jodhpur

यह भी पढ़ें- New Year Party Udaipur: नए साल 2024 पर उदयपुर में बरसेंगे ₹ 100 करोड़,चौंका देगा एक रात का किराया

दरअसल, हॉलीवुड पॉप सिंगर दुआ लीपा ने इंस्‍टाग्राम पर एक्‍स पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'मेरी ओर से आपको हैप्पी हॉलीडेज। आने वाले साल के लिए प्यार, स्वास्थ्य और खुशियां भेज रही हूं।'

तस्‍वीरों में दुआ लीपा राजस्‍थान के उदयपुर में सिटी पैलेस और जोधपुर में उम्मेद पैलेस का भ्रमण करती नजर आ रही हैं। इनके अलावा दुआ ने एक ऐसी तस्‍वीर भी शेयर की है, जिसमें महादेव मंदिर के बाहर पांच महिलाएं बैठी हैं।

इस फोटो की वजह से सोशल मीडिया पर दुआ लीपा को ट्रोल भी किया जा रहा है। कई लोग कह रहे विदेशी लोग भारतीयों की तस्‍वीरें अपने कैमरे में ऐसे कैद करते हैं जैसे ये कोई चिड़ियाघर के जानवर हो।

pop singer Dua Lipa in udaipur

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Minister List: राजस्‍थान में कौन हैं वो 8 MLA, जिनका भजन लाल सरकार में मंत्री बनना तय!

एक यूजर लिखते हैं कि 'आजादी के 75 साल बाद भी पश्चिम की ताक-झांक कायम है। ऐसी प्रमुख हस्तियों द्वारा स्थानीय लोगों को ऐसे पकड़ने का क्या कारण है जैसे कि वे कोई जंगली जीव हों'

बता दें कि तीन बार ग्रैमी विजेता सिंगर दुआ लीपा पहले भी कई बार भारत आ चुकी हैं। पिछले दिनों लीपा जयपुर और मुंबई में नजर आई थी। अब उदयपुर और जोधपुर में दिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+