New Year Party Udaipur: नए साल 2024 पर उदयपुर में बरसेंगे ₹ 100 करोड़,चौंका देगा एक रात का किराया

Happy New Year 2024 In Udaipur Rajasthan: नए साल 2024 का जश्‍न मनाने के लिए लोग बड़ी संख्‍या में राजस्‍थान में झीलों की नगर उदयपुर पहुंच रहे हैं।

न्‍यू ईयर के जश्‍न में उदयपुर के सारे होटल और रिसोर्ट में बुकिंग फुल चल रही है। उदयपुर शहर ही नहीं बल्कि कुंभलगढ़ और आस-पास की होटलों में भी अच्‍छी खासी संख्‍या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

udaipur hotels

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्‍नोई संग MLA भव्‍य बिश्‍नोई: सामने आईं शादी की फोटो, अब सेंड आर्ट से होगा ग्रांड वेलकम

राजस्‍थान पर्यटन से जुड़े लोगों की मानें तो नए साल के जश्‍न के लिए यूं तो पूरा राजस्‍थान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है, मगर सबसे ज्‍यादा पर्यटक उदयपुर पहुंच रहे हैं। साल 2024 के मौके पर अकेले उदयपुर में जबरदस्‍त कारोबार होगा।

होटलों की बुकिंग, घूमना-फिरना, फ्लाइट-ट्रेन, टैक्सी किराया व भोजन को भी शामिल कर लिया जाए तो उदयपुर में इस साल के जश्‍न का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपए पार पहुंचने का अनुमान है।

बता दें कि उदयपुर अपनी सुंदरता, झीलों व लग्‍जरी होटलों के फेमस है। यहां पर ईयर सेलिबे्रशन में बहुत से होटल्स व रेस्टोरेंट्स में थीम बेस्ड पार्टी का चलन बढ़ गया है।

कहीं ट्रेडिशनल तो कहीं बॉलीवुड थीम पर पार्टी होगी। ऐसी पार्टी में ड्रेस कोड रखा गया है तो कहीं रेट्रो थीम रखी गई है। डेकोरेशन भी थीम बेस ही किया जा रहा है। पार्टी में भाग लेने वाले कपल्स व लोगों के लिए कई तरह के मजेदार गेम रखे गए हैं।

मीडिया की खबरों की मानें तो उदयपुर में नए साल पांच दिन पहले ही 80 फीसदी होटलें बुक हो चुकी हैं। शाही होटलों में एक रात को किराया 50 हजार से एक लाख रुपए तक पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+