Rajasthan Cabinet Minister List: राजस्थान में कौन हैं वो 8 MLA, जिनका भजन लाल सरकार में मंत्री बनना तय!
Rajasthan New Minister List PDF: छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान के मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर है। अबकी बार भाजपा के भजन लाल शर्मा सरकार में कौन-कौन विधायक मंत्री बनेगा?
राजस्थान मंत्रिमंडल 2023 की तस्वीर अभी धुंधली है। 27 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ ही भजन लाल शर्मा की टीम की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। नए मंत्रियों को राजस्थान राजभवन में शपथ दिलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- BhajanLal Sharma: बीएड करके बनना चाहते थे टीचर, फेल हुए तो BJP ज्वाइन करके बन गए Rajasthan CM
राजस्थान में पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री व दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा हाईकमान ने हर किसी को चौंका दिया। क्या मंत्रिमंडल में भी कोई ऐसा ही फैसला लिया जाएगा? अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट्स और राजस्थान के सियासी गलियारों की चर्चा की मानें तो 27 को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में पहले फेज में 15 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। आठ विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
खबर है कि इन आठ विधायकों को राजस्थान की भजन लाल सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा आलाकमान की मंजूरी भी मिल गई है। शेष सात नामों के बारे में चर्चा है कि इनमें से ज्यादातर युवा होंगे।
यह भी पढ़ें- Bhajan Lal Sharma Cabinet: राजस्थान में BJP सरकार के नए मंत्रियों की सूची लीक! देखें कौन बना मंत्री?
ये आठ विधायक बन सकते हैं मंत्री
बाबा बालक नाथ, तिजारा
राज्यवर्धन सिंह राठौड़, झोटवा़डा
डॉ. शैलेश सिंह, डीग-कुम्हेर
नौक्षम चौधरी, कामां
संदीप शर्मा, कोटा दक्षिण
जवाहर सिंह बेडम, नगर
महंत प्रताप पुरी, पोकरण
डॉ. किरोडी लाल मीणा, सवाई माधोपुर
हीरालाल नागर, सांगोद
राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री बन सकते हैं
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीट हैं। 15 फीसदी वाले नियम से राजस्थान में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद अभी तक भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने के कारण कांग्रेस भाजपा पर निशाना भी साध रही है।












Click it and Unblock the Notifications