Jodhpur News: आरएएस प्रियंका विश्नोई की मौत का जिम्मेदार कौन, उठ रहे यह सवाल

Rajasthan Ras Priyanka Vishnoi News: राजस्थान के सूर्य नगरी जोधपुर में 2016 बैच की RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के साथ RAS एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

2016 बैच की RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की इलाज के दौरान मौत के मामले को लेकर एक ओर परिजन आक्रोशित है तो दूसरी ओर विश्नोई समाज भी गुस्से में लाल हो रहा है। हर कोई प्रियंका के गुनहगारों को लेकर सवाल पूछ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को प्रियंका विश्नोई का जोधपुर में ऑपरेशन किया गया था। वहीं अगले दिन उनकी तबियत बिगड़ने के बाद अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और लगभग 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

who-is-responsible-for-the-death-of-ras-priyanka-bishnoi-in-jodhpur-questions-are-being-raised

आरएएस अधिकारी SDM प्रियंका विश्नोई के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया। वहीं, एडीएम द्वितीय ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि SDM प्रियंका विश्नोई अंत्येष्टि गुरुवार को फलोदी के गांव सुरपुरा में की गई है।

आपकों बता दे कि प्रियंका के यूटेरस के ऑपरेशन हुआ था, आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले बेहोशी के लिए एनेस्थीसिया दिया था, लेकिन दवा की डोज़ ज्यादा दे दी गई, जिसके बाद प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी।

जोधपुर के एक निजी अस्पताल में प्रियंका बिश्वोई का इलाज चल रहा था, यहां हालत बिगड़ी तो उन्हें अहमदाबाद में इलाज के लिए रेफर किया गया था, जहां देर रात प्रियंका ने दम तोड़ दिया।

जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को निजी अस्पताल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे। बीकानेर की रहने वाली प्रियंका बिश्नोई जोधपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात थीं।

बीते कुछ दिनों से उनके इलाज में जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा था। प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हजारों पोस्ट कर रहे हैं जिसमें प्रियंका की मौत की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अहमदाबाद के एक हॉस्पिटल ले गए जहां बुधवार की रात प्रियंका की जिंदगी की आखिरी रात साबित हुई, उन्होंने दम तोड़ दिया।

वही प्रियंका विश्नोई के परिजनों ने कहा है की मौत को लेकर हमारी कोई मांग नहीं है, हम चाहते है कि सिर्फ मुकदमा दर्ज किया जाए और अस्पताल को ब्लैक लिस्ट कर सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रियंका विश्नोई ने शेयर किया था यह वीडियो

प्रियंका विश्नोई बीकानेर जिले में एक छोटे से गांव की रहने वाली थी, जिन्होंने 2016 में आरएएस परीक्षा पास की। प्रियंका विश्नोई ने अपने RAS का सफर एक इंटरव्यू द्वारा लोगों के साथ शेयर किया था।

उन्होंने बताया था कि 8वीं कक्षा में एक प्रतियोगिता के दौरान उन्हें उपखंड अधिकारी से सम्मानित किया गया था। वहीं, इस दिन से उनका रूतबा और लाल बत्ती की गाड़ी देख सिविल सेवा में जाने का फैसला ले लिया था। इसके लिए उनके पिता ने उनको काफी सपोर्ट किया था।

हालांकि प्रियंका विश्नोई ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग क्षेत्र में गई और चयनित भी हो गई लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आगे नहीं बढ़ पाई।

उसके बाद प्रियंका विश्नोई ने आरएएस की तैयारी शुरू की और साल 2016 में परीक्षा पास की। इसके बाद जोधपुर में SDM के पद पर कार्यभार संभाला। प्रियंका विश्नोई के पति विक्रम विश्नोई फलोदी में आबकारी निरीक्षक के पद पर काम करते हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रियंका बिश्नोई के निधन को दुखद बताया है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूढ़िया ने बिश्नोई समाज से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया है और विश्नोई समाज सहित सर्व समाज से अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+