Rajasthan: BJP में जा रहे कांग्रेस के रिछपाल सिंह मिर्धा के देसी डायलॉग सुन नहीं रुकेगी हंसी, Video
Richpal Mirdha Dialogue in Hindi: राजस्थान कांग्रेस के चार दिग्गज नेताओं के भाजपा में जाने की चर्चा जोरों पर हैं। इनमें चार में महेंद्रजीत मालवीया, लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना व रिछपाल मिर्धा शामिल हैं।
कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर भाजपा का 'कमल' थाम सकने वालों की सूची में शामिल राजस्थान के चारों नेताओं की सियासी ताकत, राजनीतिक करियर और पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग-अलग है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कांग्रेस के ये 4 दिग्गज नेता ज्वाइन कर सकते हैं Bjp, चारों के जाने से क्या असर पड़ेगा?
कांग्रेस वाले इन चारों नेताओं में से रिछपाल सिंह मिर्धा के बोलने का अंदाज सबसे जुदा हैं। वो इस मामले में कि रिछपाल मिर्धा के देसी भाषा वाले डायलॉग सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खूब वायरल हो रहे हैं।
रिछपाल सिंह मिर्धा का जीवन परिचय
- कांग्रेस के दिग्गज नेता रिछपाल सिंह मिर्धा किसान जाट परिवार से हैं। ये मूलरूप से राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा गांव के रहने वाले हैं।
- रिछपाल सिंह मिर्धा राजस्थान की सियासत में नामी रहे नाथूराम मिर्धा के भतीजे हैं। इनके पिता का नाम हरिराम मिर्धा था।
- रिछपाल सिंह मिर्धा नागौर की डेगाना सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। इनके बाद डेगाना से इनके बेटे विजय पाल मिर्धा भी विधायक बने।
कब-कब विधायक रहे रिछपाल सिंह मिर्धा?
साल 1990 में जनता दल से
साल 1993 में कांग्रेस से
साल 1998 में निर्दलीय
साल 2003 में कांग्रेस सेनिर्दलीय जीतकर रचा इतिहास
साल 1998 में रिछपाल सिंह मिर्धा की जनता के लोकप्रियता ने कमाल कर दिया। दरअसल, मौजूदा विधायक रहने के बावजूद कांग्रेस ने इनका टिकट काट दिया था। तब मारवाड़ की जनता व किसान कांग्रेस से नाराज हो गए और रिछपाल सिंह मिर्धा को निर्दलीय चुनाव लड़वाकर 8810 वोटों से जीत दिलवा दी।
साल 2023 बेटा हार गया चुनाव
पिता की तरह बेटा विजयपाल मिर्धा भी साल 2018 में डेगाना से विधायक रहे। विधानसभा चुनाव 2023 में भी कांग्रेस ने विजयपाल को टिकट दिया, मगर ये भाजपा के अजय सिंह के सामने चुनाव हार गए। साल 2023 में रिछपाल सिंह मिर्धा ने बेटे के लिए खूब चुनाव प्रचार किया था और चुनावी सभाएं व रैलियों में देसी अंदाज में भाषण में दिए। खूब डॉयलोग भी बोले, जो अब भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications