Rajasthan News: कांग्रेस के ये 4 दिग्‍गज नेता ज्‍वाइन कर सकते हैं Bjp, चारों के जाने से क्‍या असर पड़ेगा?

Rajasthan Congress leaders join BJP: राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगने वाला है।

राजस्‍थान में महेंद्रजीत सिंह मालवीया, उदयलाल अंजाना, लालचंद कटारिया व रिछपाल मिर्धा के कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्‍वाइन करने की चर्चा हो रही है।

mahendrajeet singh malviya

कांग्रेस के इन चारों दिग्‍गज नेताओं के हाथ छोड़कर कमल थामने की चर्चाओं पर ना तो पूरी तरह से हां कहा है और ना ही पूरी तरह से इनका सियासी अटकलों का खंडन किया है।

ऐसे में राजस्‍थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि 'ऑपरेशन लोटस' के कांग्रेस के चारों नेताओं की भाजपा में एंट्री हो सकती है।

खबर है कि बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने पिछले दिनों जयपुर में सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकात की।

Rajasthan Congress leaders join BJP

बताया जा रहा है कि महेंद्र जीत सिंह मालवीया मालवीया पिछले कुछ दिन से दिल्ली में कैम्प किए हुए थे और कई भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में एंट्री की सियासी अटकलें तेज हो रही हैं।

भाजपा मुख्यालय दिल्ली में राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को एक प्रेस वार्ता बुलाकर पार्टी में शामिल करवाए जाने की औपचारिकताएं होंगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रह सकते हैं। मुख्यमंत्री भाजपा दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए भी दिल्ली जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों से सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के इरादे से तैयारी कर रही है। इस बांसवाड़ा, नागौर जैसे जगहों के दिग्‍गज नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे तो इस बार भी हाथ की राह मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+