बाड़मेर के मठ में वृद्ध साधु की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बाड़मेर, 18 अगस्त। राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिवाना पुलिस थाने इलाके के मेली मठ के साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 44 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स साधु की पिटाई करता नजर आ रहा है। साधु बार-बार मिन्नतें मांगता है, लेकिन शख्स का दिल नहीं पसीज रहा।
वायरल वीडियो के आधार पर बाड़मेर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित साधु से बातचीत की। उसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि हरिनाथ मंदिर समाधि के पुजारी नरेश नाथ के साथ मठ के अंदर ही मारपीट की गई है। वीडियो वायरल हुआ है। साधु की रिपोर्ट के आधार पर हमने गिलराम पुत्र कालूराम को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications