Ummedaram Beniwal Profile: सांसदों को आते-जाते देखने वाला दिल्‍ली संसद मार्ग थाने का कांस्‍टेबल खुद बना MP

Ummedaram Beniwal Biography in Hindi: साल 2005 में दिल्‍ली के संसद मार्ग पुलिस थाने में तैनात कांस्‍टेबल सांसदों को संसद से आते-जाते देखा करता था और आज 19 साल बाद वो खुद ही सांसद बन गया। नाम है उम्‍मेदाराम बेनीवाल।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित राजस्‍थान के बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2024 में युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी को हराकर सांसद बने उम्‍मेदाराम बेनीवाल की पूरी कहानी बड़ी दिलचस्‍प है।

Ummedaram Beniwal Profile in hindi

उम्‍मेदाराम बेनीवाल का जीवन परिचय

  • बाड़मेर सांसद उम्‍मेदराम बेनीवाल बाड़मेर जिले के गांव पूनियों का तला के रहने वाले हैं।
  • साधारण परिवार से आने वाले उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने खेती और मजदूरी करके पढ़ाई पूरी की।
  • उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने साल 1995 में बतौर कांस्‍टेबल दिल्‍ली पुलिस ज्‍वाइन की।
  • उम्‍मेदा राम बेनीवाल ने दिल्‍ली पुलिस में 10 साल तक सेवाएं दी। इस दौरान कई पुलिस थानों में रहे।
  • बेनीवाल ने साल 2005 में संसद मार्ग पुलिस थाने में रहते नौकरी छोड़ दी।
Ummedaram Beniwal with mother
  • दिल्‍ली में सांसदों का संसद में आना-जाना संसद मार्ग पुलिस थाने के सामने से लगा रहता है।
  • अब सांसद बनने के बाद उम्‍मेदाराम बेनीवाल भी उसी पुलिस थाने के सामने से संसद जाएंगे, जहां से कभी वे सांसदों को आते-जाते देखा करते थे।
  • उम्‍मेदाराम बेनीवाल को दिल्‍ली पुलिस कांस्‍टेबल की नौकरी में मन लगता था। नौकरी छोड़कर हैंडीक्राफ्ट का काम शुरू किया।
  • उम्‍मेदाराम का बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट का व्‍यापार चल पड़ा और इन्‍होंने खूब पैसे कमाए। फिर राजनीति में कदम रख दिया।
Ummedaram Beniwal Photo

उम्‍मेदाराम बेनीवाल: सरपंच से सांसद तक का सफर

  • नौकरी छोड़कर व्‍यापार में हाथ आजमाते हुए उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने पहले अपने गांव पूनियों का तला से पत्‍नी पुष्‍पा को सरपंच बनाया। फिर खुद भी साल 2010 सो 2015 तक सरपंच रहै।
  • सरपंच बनने के बाद उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ज्‍वाइन कर ली और साल 2018 व 2023 बाड़मेर की बायतु सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा। दोनों बार मामूली अंतर से चुनाव हार गए।
  • लोकसभा चुनाव से पहले आरएलपी छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन की और रविंद्र सिंह भाटी को 118176 वोटों से हराकर सांसद बने गए।
  • बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद मीडिया से बातचीत में उम्‍मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि मैं दिल्‍ली कब का ही छोड़कर बाड़मेर आ गया था, मगर दिल्‍ली ने अब मुझे फिर बुला लिया है।
About Ummedaram Beniwal MP Barmer

उम्‍मेदाराम बेनीवाल की संपत्ति (Uddaramram Beniwal Net worth)

उम्‍मेदाराम बेनीवाल की नेटवर्थ 59 लाख रुपए है। चुनाव शपथपत्र के अनुसार बैंक जमा, शेयर बाजार में निवेश, आभूषण व भूमि के अलावा दो ट्रैक्‍टर के मालिक हैं। बेनीवाल ने अपने पास छह करोड़ से अधिक स्वयं व पत्नी के नाम 58 लाख रुपए से ज्यादा के दायित्व भी बताए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+