जयपुर के जमवारामगढ़ में तेल के कारखाने में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
जयपुर, जनवरी 30। जयपुर के जमवारामगढ़ में रविवार को आग लगने की एक भीषण घटना घटी है। दरअसल, इस इलाके में तारपीन के तेल की फैक्ट्री में आग लगी है। इस हादसे में कुल 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे और एक युवक शामिल है।

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बहुत भीषण थी, इसलिए काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह 9 बजे हुई। जमवारामगढ़ तहसील के धुलारावजी ग्राम में यह घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications