तीस्ता सीतलवाड़ मामला: अहमद पटेल का नाम लेने पर भड़के सीएम गहलोत, कहा-' ये बदले की राजनीति है'

जयपुर, 17 जुलाई। गुजरात पुलिस की SIT ने कहा है कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने बीजेपी सरकार को ग‍िराने की साजिश के लिए सामाजिक कार्यकर्ता तीस्‍ता सीतलवाड़ को 30 लाख रुपये दिए थे इसलिए एसआईटी ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध कर रही है और उसने ये भी दावा किया है कि तीस लाख वाली बात को तीस्ता सीतलवाड़ के पूर्व सहयोगी रईस खान ने स्वीकार भी की है।

 तीस्ता सीतलवाड़ मामला: अहमद पटेल का नाम लेने पर भड़के सीएम

इस बयान के बाद कांग्रेस का गुस्सा चरम पर है। सीएम अशोक गहलोत ने इस बारे में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'गुजरात पुलिस की SIT द्वारा श्रीमती तीस्ता सीतलवाड़ के हवाले से दिवंगत अहमद पटेल पर आरोप लगाना निंदनीय एवं राजनीतिक द्वेष की भावना का प्रतीक है। पिछले गुजरात चुनाव से पूर्व भी भाजपा नेताओं द्वारा श्री अहमद पटेल पर आरोप लगाए गए थे।'

'यह बदले की राजनीति भाजपा-RSS के चरित्र का प्रमाण है'

उन्होंने आगे लिखा है कि 'आज श्री अहमद पटेल अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच में नहीं हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए उन पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। यह बदले की राजनीति भाजपा-RSS के चरित्र का प्रमाण है।'

मालूम हो कि एसाआई का दावा है कि तीस्ता के सहयोगी रईस खान ने अपने बयान में कहा है कि तीस्ता और अहमद पटेल के बीच एक डील हुई थी। जिसमें पटेल ने तीस्ता से कहा था कि अगर वो भाजपा की सरकार को गिराने में मदद करेगी तो वो उसे अपनी ही कंपनी में नहीं बल्कि देश-विदेश की एजेंसियों से फंड दिलवाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि शुरू में तीस्ता को 5 लाख रुपये की राशि दी गई और बाद में 25 लाख रुपये की राशि तीस्ता को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+