Indian mangoes in USA: 1900 रुपये में 4! इस देश में भारतीय आम की मची लूट, खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़

Indian mangoes in USA: गर्मी का सीजन आते ही आम की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है, लेकिन इस बार भारतीय आमों का क्रेज सिर्फ भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी शहरों में भारतीय आमों की खेप पहुंचते ही कुछ घंटों में बिक जा रही है। कई जगहों पर 4 आमों की कीमत करीब 1900 रुपये तक पहुंच गई है, फिर भी लोग इन्हें खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं।

केसर, अल्फांसो, लंगड़ा और दशहरी जैसी किस्में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। भारतीय आमों का स्वाद अब केवल भारतीयों ही नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों को भी खूब आकर्षित कर रहा है।

Indian mangoes in USA

Indian mango demand in America: अमेरिका में भारतीय आमों की जबरदस्त डिमांड

अमेरिका के कई बड़े शहरों में भारतीय आमों की मांग लगातार बढ़ रही है। जैसे ही आमों की नई खेप स्टोर्स में पहुंचती है, लोग खरीदारी के लिए पहुंच जाते हैं। खास बात यह है कि कई जगहों पर आम कुछ ही घंटों में पूरी तरह बिक जाते हैं। भारतीय समुदाय के लोग तो पहले से इन आमों के फैन हैं, लेकिन अब अमेरिकी ग्राहक भी इनका स्वाद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि हर साल भारतीय आमों का बाजार अमेरिका में और बड़ा होता जा रहा है।

1900 रुपये में 4 आम, फिर भी खरीदने वालों की भीड़

अमेरिका में भारतीय आम प्रीमियम फ्रूट की कैटेगरी में गिने जाते हैं। वहां एक बॉक्स में मिलने वाले 4 आमों की कीमत करीब 22 डॉलर यानी लगभग 1900 रुपये तक पहुंच जाती है। इतनी कीमत होने के बावजूद लोग इन्हें खरीदने से पीछे नहीं हटते। कई ग्राहकों का कहना है कि भारतीय आमों का स्वाद और खुशबू दूसरी किस्मों से अलग होती है। यही कारण है कि लोग ज्यादा कीमत चुकाने के लिए भी तैयार हैं।

ये भी पढे़ं: Indian Mangoes Ban In Japan: संकट में अल्फांसो-केसर आम, जापान ने लगाया बैन, 20 साल बाद क्वालिटी पर उठे सवाल

केसर, अल्फांसो, लंगड़ा और दशहरी बने स्टार

भारतीय आमों की कई किस्में अमेरिका में पहुंच रही हैं, लेकिन कुछ वैरायटी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। महाराष्ट्र के अल्फांसो और केसर आमों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के लंगड़ा और दशहरी भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश के बंगनपल्ली और हिमायत आम भी अमेरिकी बाजार में जगह बना रहे हैं। अलग-अलग स्वाद और मिठास की वजह से हर किस्म का अपना खास फैन बेस बन चुका है।

Costco समेत बड़े स्टोर्स में हाथोंहाथ बिक रहे आम

अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी Costco ने इस साल पहली बार बड़ी मात्रा में भारतीय केसर आम मंगाए। इन आमों को सिएटल, लॉस एंजिलिस, न्यू जर्सी और लास वेगास के स्टोर्स में रखा गया। कंपनी के मुताबिक कई जगहों पर पूरी खेप सिर्फ दो घंटे के अंदर बिक गई। इससे साफ है कि भारतीय आमों की डिमांड कितनी तेजी से बढ़ रही है। बड़े रिटेलर्स अब आने वाले समय में और ज्यादा भारतीय आम मंगाने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं: गर्मियों में ऐसे चलता है 'आम का जादू', घर बैठे बनाएं ये 5 आसान मैंगो रेसिपीज जो दिल को पहुंचाएंगी ठंडक

भारतीय आमों से बढ़ सकता है एक्सपोर्ट कारोबार

भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है और यहां एक हजार से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं। साल 2023-24 में भारत ने अमेरिका को करीब 1 करोड़ डॉलर मूल्य के आम एक्सपोर्ट किए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले वर्षों में भारतीय आमों का एक्सपोर्ट और तेजी से बढ़ सकता है। इससे किसानों को फायदा मिलेगा और भारतीय कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में नई पहचान मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+