कृषि कानूनों को लेकर सचिन पायलट का केंद्र पर हमला, बोले- आगामी चुनावों में सरकार को जवाब देगी जनता

जयपुर, 21 नवंबर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तीन कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, किसानों पर 3 कानून जबरदस्ती थोपे गए, यह अब इतिहास में लिखा जाएगा। राजस्थान में नई कैबिनेट को लेकर भी सचिन पायलट ने बड़ी टिप्पणी की है उन्होंने कहा कि मंत्री परिषद के गठन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कहने का पालन किया गया।

Sachin Pilot on farm laws public will answer the Center government in the upcoming elections

गौरतलब है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की कैबिनेट में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है, मंत्रीमंडल में 12 नए चेहरों को शामिल किया जाना है। इस पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि महिलाओं, किसानों, आदिवासियों को आरक्षण दिया गया है। राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बने इसपर ध्यान है। मंत्री परिषद के गठन में प्रियंका गांधी के कहने का पालन किया गया। मुझे पार्टी जो काम देगी मैं उसे करूंगा।

यह भी पढ़ें: नई कैबिनेट की शपथ से पहले बोले सचिन पायलट- आलाकमान ने कमियों को दूर किया

वहीं, कृषि कानून पर हमला बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा, 'इतिहास में यह लिखा जाएगा कि बिना किसी चर्चा के लोगों पर 3 कानून जबरदस्ती थोपे गए, एक साल तक आंदोलन चला और पीएम को भारी राजनीतिक दबाव के बाद अंत में माफी मांगनी पड़ी और उन्हें वापस लेना पड़ा। नुकसान की भरपाई कौन करेगा?' सचिन पायलट ने कहा कि लोगों को पीटा गया, बुक किया गया और नक्सली, आतंकवादी कहा गया। मामला सुलझने के बाद कानून वापस ले लिया गया है। देश ने देखा है कि भाजपा सभी मोर्चों पर विफल रही, चाहे वह मुद्रास्फीति हो या कृषि कानून। जनता भुगत रही है, आगामी चुनावों में सरकार को जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+