नई कैबिनेट की शपथ से पहले बोले सचिन पायलट- आलाकमान ने कमियों को दूर किया

जयपुर, 21 नवंबर। राजस्थान में आज (रविवार) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने वाला है। मंत्रिमंडल में आज 12 नए चेहरों को शामिल किया जाना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैबिनेट में सचिन पायलट कैंप के भी पांच चेहरे शामिल होंगे, जिसे लेकर पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दें कि राजस्थान की सियासत में उस समय भूचाल आ गया था जब गहलोत कैबिनेट के सभी 21 सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन कैबिनेट मंत्रियों- रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया।

cabinet reorganization in rajasthan sachin pilot press conference

Recommended Video

    Rajasthan Cabinet Reshuffle: कैबिनेट बदलाव पर Sachin Pilot ने जताई खुशी, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    सचिन पायलट ने कहा, कल राजस्थान के कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ था। आज प्रदेश के राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और प्रदेश की सरकार ने जो कुछ कमियां थीं उसे पूरा किया है। नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्री शामिल यह एक संदेश है कि कांग्रेस, राज्य सरकार और पार्टी दलितों, पिछड़े और गरीबों के लिए प्रतिनिधित्व चाहती है। लंबे समय से हमारी सरकार में दलित प्रतिनिधित्व नहीं था, अब इसकी भरपाई हो गई है और उन्हें अच्छी संख्या में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान: 15 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, लिस्ट आई सामने, जानिए किस-किस का नाम

    सचिन पायलट ने आगे कहा, 'नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काम कर रही है। भाजपा के कुकर्मों को लोगों के सामने लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। पार्टी में कोई गुट नहीं है। (कैबिनेट फेरबदल के) फैसले एक साथ लिए गए हैं। मैं दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिला था, हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। पिछले 20 वर्षों में पार्टी द्वारा मुझे दी गई सभी जिम्मेदारियों को मैंने समर्पण के साथ निभाया। आने वाले समय में जहां भी पार्टी मुझे भेजेगी मैं वहां काम करूंगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+