KBC में पहुंचीं 8वीं तक शिक्षित रूमा देवी, ये कभी 10 किमी दूर बैलगाड़ी से लाती थीं पीने का पानी

8वीं पास रूमा देवी पहुंचीं केसीबी, ये कभी 10 किमी दूर बैलगाड़ी से लाती थी पीने का पानी

बाड़मेर। राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं राजस्थान के बाड़मेर की रूमा देवी एक बार फिर चर्चा में है। अब रूमा देवी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल शो कर्मवीर में नजर आएंगी। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी सीजन 11) के कर्मवीर एपिसोड के 20 सितंबर के शो बाड़मेर की रूमा देवी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखेगी।

Ruma Devi in KBC Know Her journay Barmer Rajasthan To Kaun Banega Crorepati

कार्यक्रम शूट हो चुका है। प्रसारण 20 सितम्बर को होगा। तभी पता चल पाएगा कि रूमा देवी केबीसी में कितने पैसे जीत पाई है या नहीं। रूमा देवी ने बताया कि केबीसी के कर्मवीर एपिसोड के तहत सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करने वालों को केसीबी में जाने का मौका मिलता है। रूमा देवी का चयन होने पर छह सितंबर 2019 को केबीसी की टीम बाड़मेर आई थी। यहां छह सात दिन रुककर रूमा देवी, उनके एनजीओ, साथ काम करने वाली महिलाओं से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाकर ले गई थी।

बाड़मेर के मंगला की रहने वाली हैं रूमा देवी

बाड़मेर के मंगला की रहने वाली हैं रूमा देवी

रूमा देवी मूलरूप से बाड़मेर जिले के मंगला की बेड़ी गांव की रहने वाली हैं। पांच साल की उम्र में इनकी मां का निधन हो जाने के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और इन्हें चाचा के पास छोड़ दिया। बिन मां की यह अभावों में पली-बढ़ी। वो वक्त भी देखा जब 10 किलोमीटर दूर से पानी भरकर बैलगाड़ी में घर लाती थी। 17 साल की उम्र में शादी हो जाने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।

कुशन और बैग बनाने से शुरुआत

कुशन और बैग बनाने से शुरुआत

मीडिया से बातचीत रूमा देवी ने बताया ​था कि छोटी उम्र में शादी हो जाने के बाद ससुराल में भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। तब रूमा ने तय किया कि क्यों आत्मनिर्भर बना जाए। खुद काम करके कुछ कमाया जाए। इसी सोच के चलते वर्ष 2006 में गांव की 10 महिलाओं के साथ जुड़कर स्वयं सहायता समूह बनाया। समूह ने कपड़ा, धागा और प्लास्टिक के पैक्ट्स खरीदकर कुशन और बैग बनाने शुरू किए। शुरुआत में दिक्कत आई, मगर फिर समूह के कुशन और बैग को ग्राहक मिलने शुरू हो गए।

कई डिजाइनर्स को पीछे छोड़ जीता अवार्ड

कई डिजाइनर्स को पीछे छोड़ जीता अवार्ड

दिल्ली के प्रगति मैदान में टैक्सटाइल फेयर्स इंडिया (टीएफआई) द्वारा फैशन शो प्रतियोगिता हुई, जिसमें देशभर के नामी डिजाइनर्स के साथ-साथ रूमा देवी ने भी अपने समूह के कलेक्शन रैंप पर उतारे। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताका पहला राउंड रूमा देवी ने मई 2019 में ही क्लियर कर लिया था, जिसमें पूरे भारत से 14 प्रतिभावान यंग डिजाइनर्स को दूसरे राउंड के लिए चयनित किया गया। 16 जुलाई 2019 को प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में रूमा देवी का ब्लैक एंड वाइट कलेक्शन प्रथम स्थान पर रहा।

KBC: इस सवाल ने बिहार के लाल को बनाया करोड़पति, 7 करोड़ के इस सवाल पर चूके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+