KBC: इस सवाल ने बिहार के लाल को बनाया करोड़पति, 7 करोड़ के इस सवाल पर चूके
मुंबई। देश का लोकप्रिय और चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति(Kaun Banega Crorepati) के 11वें सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। शुक्रवार के एपिसोड में केबीसी के 11वें सीजन के पहले करोड़पति का ताज हासिल बिहार के रहने वाले सनोज राज ने हासिल किया। सनोज ने 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती। सीजन 11 के पहले करोड़पति की घोषणा होते ही स्टूडियो में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ वहां मौजूद दर्शकों में नया जोश भर गया। वहीं केबीसी सीजन 11 के पहले करोड़पति सनोज खुशी से नाच उठे। अमिताभ बच्चन ने जब उन्हें 1 करोड़ का चेक थमाया तो उनके चेहरा पर जीत की खुशी झलक रही थी। हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाएं।

इस सवाल के जवाब ने बनाया सनोज को करोड़पति
केबीसी के जिस सवाल ने सनोज को करोड़पति बनाया उसके बारे में आपको बताते हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सनोज के सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल रखा। सवाल था-किस चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पिता मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं? इसका जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीत गए। हालांकि इसमें उन्होंने एक्सपर्ट की राय लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया। एक्सपर्ट के तौर पर जानी-मानी एंकर रिचा अनिरुद्ध ने उन्हें जवाब देने में मदद की।
1 करोड़ का सवाल: भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के सीएम रहे थे।
सही जवाब- जस्टिस रंजन गोगोई

नहीं जीत पाएं 7 करोड़
सनोज 1 करोड़ रुपए तो लाइफ लाइन की मदद से जीत गए, लेकिन वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं पाए। क्रिकेट पर आधारित इस सवाल का सवाल वो नहीं दे सके और उन्होंने शो क्विट करने का फैसला किया। 7 करोड़ के सवाल पर उसे पूछा गया कि-
7 करोड़ का सवाल- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉल पर एक रन लेकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया था।
सही जवाब-गागूचंद किशनचंद।
हालांकि सनोज राज को इस सवाल के जवाब को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे, इसलिए उन्होंने यहां खेल छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि उनका ये फैसला उनके लिए सही साबित हुआ। उन्होंने खेल छोड़ने के बाद जो उत्तर दिया वो गलत था। ऐसें अगर वो खेल नहीं छोड़ते तो वो 1 करोड़ से गिरकर सीधे 3.20 लाख पर पहुंच जाते।

कौन हैं सनोज राज
आपको बता दें कि बिहार के रहने वाले सनोज राज TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विस) में कुछ महीने काम की। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज (UPSC) की परीक्षाओं की तैयारी की। उन्होंने Btech किया है। वो पढ़ाई के साथ-साथ जैविक और प्राकृतिक खेती व पर्यावरण सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। सनोज का विवाह अभी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications