Udaipur Letest News: राजस्थान के उदयपुर में बवाल, नेटबंदी के साथ धारा 163 लागू, भारी पुलिस बल तैनात

Udaipur Letest News: राजस्थान के उदयपुर में स्कूल छात्रों के झगड़े के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

उदयपुर में उपद्रव के बाद धारा 163 लागू कर इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है। उदयपुर में स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े बाद शहर में हुए बवाल का माहौल अब कंट्रोल में बताया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने उदयपुर शहर में धारा 163 लागू कर दी है।

दरअसल राजस्थान में उदयपुर के भटियानी चोहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के साथी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था इसके बाद शहर में बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने तोड़ फोड़ कर आगजनी की घटनाएं कर दी।

riot-in-udaipur-rajasthan-section-163-imposed-along-with-internet-ban-heavy-police-force-deployed

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कारों में आग लगा दी और जगह जगह पथराव कर दिया। कई वाहनों को तोड़ दिया, शहर में बाजार बंद करवा दिए और एक मॉल पर भी पथराव कर दिया।

हालात बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई और उपद्रवियों को लाठियां भांज कर खदेड़ दिया। अब शहर की सड़कों पर 15 थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। कलेक्टर ने धारा 163 लागू कर दी है। अब उदयपुर में हालात तनावपूर्ण लेकिन स्थिति कंट्रोल में आ गई है।

धारा 163 के तहत यह लगाई गई पाबंदिया

1. 5 या उससे अधिक कही जमा नहीं हो सकेंगे।
2. हथियार लेकर नहीं घूम सकेंगे, सिख समाज के लोगों को कृपाण रखने की छूट होगी।
3. बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
4. सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले नारे लगाने, भाषण देने और पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक रहेगा।
5. रेडिया, टेप रिकॉर्डर, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले मैसेज करने वालों पर कार्रवाई होगी।

देर शाम तक शहर में हालात काबू में आने के बाद रात 8 बजे के बाद उदयपुर के किसी भी हिस्से से कोई अप्रिय खबर सामने नहीं आई है। दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन की भारी तैनाती शहर में कर दी गई है।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट में प्रशासन, सांसद, विधायक सहित प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी घटना को लेकर एक्शन लिया है और तुरंत गृह राज्यमंत्री को दिशा निर्देश दिए है।

उदयपुर में अगले कल रात 10 बजे तक के लिए इंटरनेट बैन
चाकूबाजी की घटना के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद के आदेश जारी किए। आज रात 10:00 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा उदयपुर में बंद रहेगी। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए इंटरनेट बैन की गई है।

इधर मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिन में जो दुर्भाग्यपूर्ण जो घटना हुई उससे शहर की सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई । इसके तुरंत बाद शहर में धारा 144 लगाई गई और हालात को काबू करने के लिए पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया है।

पुलिल मुख्यालय से भी हमें आरएसी और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मिला है। आरएसी की अतिरिक्त कम्पनियां भी मिली है। उदयपुर में जो पुलिस के अधिकारी रहे है उन्हे भी मुख्यालय की ओर से यहां भेजा गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी हमें मदद मिलेगी। रात्रि और दिन में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

पुलिस के अधिकारी लगातार शहर की गश्त कर रहे है। हमें लगातार जनता से यह अपील करना चाहूंगा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे। बच्चा बिल्कुल ठीक है उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। काफी ज्यादा ट्यूरिस्ट शहर में आया है।

शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी अफवाह फैलाएंगे या शांति व्यवस्था बिगाड़ेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जिन लोगों ने भी शहर में तोड़फोड़ की और आगजनी की है हम उन लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करेंगे।

इधर उदयपुर में घटना के बाद कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि उदयपुर में बने तनावपूर्ण हालात चिंताजनक हैं। मैं लोगों से अपील करता हूँ कि आप सभी एकता, भाईचारा व शांति बनाए रखें एवं किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

गहलोत ने आगे लिखा कि मैं सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएं।

वहीं सचिन पायलट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- उदयपुर में बने सांप्रदायिक तनाव के हालात चिंताजनक हैं. मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें. पुलिस प्रशासन को समाज के प्रबुद्धजनों को साथ लेकर एवं उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटकर शांति बहाली करनी चाहिए.

Udaipur Letest News: राजस्थान के उदयपुर में बवाल, धारा 144 लागू, कलेक्टर ने की मार्मिक अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+