Udaipur Letest News: राजस्थान के उदयपुर में बवाल, धारा 144 लागू, कलेक्टर ने की मार्मिक अपील
Udaipur Letest Update: राजस्थान के उदयपुर में स्कूली छात्र पर चाकू से हमला करने की घटना के बाद हालात बेकाबू होते जा रहे है। पुलिस और प्रशासन ने हालात काबू करने के लिए धारा 144 लागू की है।
वहीं जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
★उदयपुर स्कूली बच्चों में चाकूबाजी का मामला
★जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल और पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल मौजूद हैं एमबी अस्पताल में
— Udaipur District Collector & Magistrate (@UdaipurDm) August 16, 2024
★कलेक्टर बोले घायल बच्चे का बेस्ट डॉक्टर्स की टीम कर रही है उपचार
★ बच्चे के जल्द रिकवर होने की है उम्मीद शहरवासी अफवाहों पर नहीं दे ध्यान pic.twitter.com/Vy7HDe0WZ2
दरअसल आज सुबह उदयपुर शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं के छात्र द्वारा अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमले की वारदात के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

आक्रोशित लोगों की भीड़ ने शहर में कई जगह तोड़-फोड़ और आगजनी कर दी। शहर में कई जगह पत्थबाजी की घटनाएं हुईं, आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग लगा दी और कई कारों में जमकर तोड़फोड़ कर दी है।
Recommended Video
वहीं अरवाना मॉल सहित शहर में जगह-जगह कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। पंचवटी स्थित गुमानिया पेट्रोल पंप के पास गैराज में खड़ी कारों को भी आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आग लगा दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
शहर के बिगड़े माहौल के बीच कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगा दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि घायल छात्र का उपचार चल रहा है, स्थिति स्थिर है, वहीं चाकू मारने वाले छात्र को डिटेन कर लिया गया है। ऐसे में लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति बनाए रखें। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
छात्र पर हमले की बाद शुरूआत में हिंदू संगठनों के लोग बाजार बंद करवाने जुलूस निकालते हुए निकले। एक-एक कर शहर के सभी बाजार जबरन बंद करवा दिए गए। इस दौरान कुछ अराजक लोगों ने वाहनों के साथ जमकर तोड-फोड़ की और पत्थरबाजी कर मॉल, दुकानों के कांच तोड़ दिए।
उधर घटना के बाद अस्पताल में जनप्रतिनिधी भी पहुंच गए है। सांसद मन्नालाल रावत, MLA ताराचंद जैन, MLA फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर सहित अन्य प्रबुद्धजन ने भी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
#उदयपुर जनप्रतिनिधि भी हैं अस्पताल में मौजूद
— Udaipur District Collector & Magistrate (@UdaipurDm) August 16, 2024
★ MP मन्नालाल रावत, MLA ताराचंद जैन, MLA फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर सहित अन्य प्रबुद्धजन भी है अस्पताल में
★ चिकित्साधिकारियों को घायल छात्र के बेहतर और त्वरित उपचार के दिए निर्देश
★आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील pic.twitter.com/W6FsuXDeLL












Click it and Unblock the Notifications