Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर आ गई अच्छी खबर

Rajasthan Weather News: राजस्थान में तपती गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। अब न सिर्फ दिन बल्कि रातें भी गर्म रहने लगी हैं। प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

Rajasthan Weather News

मौसम विभाग ने बाड़मेर जिले के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि आखिर गर्मी से कब राहत मिलेगी। जयपुर मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।

रात का तापमान भी बढ़ रहा

फलोदी में रात का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। इसी तरह जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों में भी रात का तापमान 26 डिग्री से नीचे नहीं जा रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे वहां के निवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में गर्मी से कब मिलेगी राहत? (Rain Prediction in Rajasthan)

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। हालांकि, 11 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कुछ इलाकों में बादल छाएंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

किन शहरों में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान? (Rajasthan Weather Forecast)

पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में 45.6 डिग्री और जैसलमेर में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 8 डिग्री अधिक है। इसके अलावा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर, फलोदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर, उदयपुर, डूंगरपुर, नागौर, बारां और पाली जैसे शहरों में भी तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

फलोदी, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर जैसे शहरों में रात का तापमान 25 डिग्री से नीचे नहीं गिर रहा, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक 'वार्म नाइट' की चेतावनी जारी की है, जिसमें रात के तापमान में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

10 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+