Heat Wave Alert: राजस्थान में 27 साल बाद सबसे भीषण गर्मी! 46°C पहुंचा पारा, अगले 3 दिन तीव्र हीटवेव का अलर्ट
Rajasthan Heat Wave Alert: राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। प्रदेश में इस साल गर्मी ने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तीव्र हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इतनी भीषण गर्मी पड़ना असामान्य है।

कई शहरों में तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (Rajasthan Heat Wave Red Alert)
रविवार को राजस्थान के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर सबसे अधिक गर्म रहे, जहां क्रमशः 45.6 और 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बीकानेर, जोधपुर और कोटा जैसे शहरों में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अप्रैल के बीच बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के इलाकों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। बीकानेर जिले में भी लू जैसे हालात देखे गए।
27 साल बाद बाड़मेर में इतनी भीषण गर्मी (Barmer Weather News)
बाड़मेर में इस बार अप्रैल के पहले हफ्ते में ही तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, यहां 1969 के बाद पहली बार इतनी तेज गर्मी पड़ी है। इससे पहले 3 अप्रैल 1998 अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
अगले 3-4 दिन तक शुष्क मौसम का अनुमान (Rajasthan Weather Forecast)
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों तक राजस्थान में शुष्क मौसम रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 10 और 11 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।
गर्मी से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में सन्नाटा
भीषण गर्मी के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को बीकानेर, कोटा, सीकर और उदयपुर जैसे शहरों में बाजार सुनसान रहे। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घरों में रहें और धूप में निकलने से बचें।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान (Rajasthan Temperature Today)
- बाड़मेर - 45.6
- जैसलमेर - 45.0
- बीकानेर - 43.3
- चित्तौड़गढ़ - 43.3
- जोधपुर - 43.0
- कोटा - 42.4
- चूरू - 42.4
- जालोर - 42.0
- श्रीगंगानगर - 41.7
- भीलवाड़ा - 40.6
- अजमेर - 40.8
- जयपुर - 40.7












Click it and Unblock the Notifications