Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार के बीच IMD का अलर्ट, ठंड लेगी अब विकराल रूप
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए (9, 10 और 11 दिसंबर) शीतलहर चलने और कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौमस विभाग के अनुमान के मुताबिक, गलन वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में तीखी और चुभने वाली हवा चल रही है।
राजस्थान में ठंड ने दस्तक देने के बाद से लगातार अपने असर को बढ़ाया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही तापमान में गिरावट भले न हो, लेकिन ठंड की तीव्रता बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक राज्य में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। दिन के दौरान धूप तो निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम करेंगी।

Rajasthan Weather Today: जारी रहेगा शीतलहर का कहर
सोमवार को मौसम ने कुछ इलाकों में करवट बदली और शेखावटी इलाके में दिन के समय भी लोगों को गलन वाली ठंड महसूस हो रही थी। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार में थोड़ी कमी जरूर आई। इससे ठंड में खास राहत नहीं मिली है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे, जिसकी वजह से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन लोगों को दोपहर में भी हवा की चुभन परेशान कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, IMD का बारिश को लेकर अलर्ट
IMD Forecast: इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
-मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 8 से 11 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी है।
- इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर, तथा पहाड़ी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर की आशंका जताई गई है।
- मध्य प्रदेश, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है। इससे यातायात और रेल संचालन प्रभावित हो सकता है।
- मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह यात्रा से बचने और गर्म कपड़ों के साथ सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan History: इस किले के नाम से भी खौफ खाते थे अंग्रेज, मुगलों को भी पड़ी थी मुंह की खानी, जानें इतिहास












Click it and Unblock the Notifications