Rajasthan Weather Today: गुनगुनी धूप से मिलेगी राहत या पड़ेगी गलाने वाली ठंड? IMD ने बारिश पर भी दिया अपडेट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में इस साल नवंबर से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिसंबर में भी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शेखावटी हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राजधानी जयपुर, उदयपुर समेत बाकी जगहों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, दोपहर के समय धूप से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है।
हिमालयी क्षेत्र में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक तरफ जहां उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की एडवाइजरी जारी की है।

Rajasthan Weather Today: सर्दी अब दिखा रही अपने तेवर
मानसून में शानदार बारिश के बाद अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 6, 7 और 8 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहेगा। शेखावटी इलाका सबसे ठंडा रहेगा और लूणकणसर, चुरू, सीकर जैसे शहरों में पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह शाम की शीतलहर लोगों को तड़पाने के लिए काफी हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
IMD ने जारी किया अलर्ट, मौसम रहेगा शुष्क
- राजस्थान में भी ठंड का असर बढ़ने वाला है। अगले सप्ताह उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 1-2°C की और गिरावट देखने को मिल सकती है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, शेखावाटी, सीकर, झुंझुनू और चूरू में तापमान 3-5°C तक पहुंचने का अनुमान है। कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति भी रहेगी।
- दिन में हल्की धूप से राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात की ठंड बेहद तीखी रहेगी।
- IMD ने बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक यात्रा को टालने और स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Winter Vacation 2025: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों और परीक्षा पर आया अपडेट, किस तारीख से होगी छुट्टी?
दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद ठंड तेज हो जाएगी और अधिकतम तापमान 10°C से नीचे पहुंच सकता हैृ।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में लगातार बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। कई शहरों में जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने की भी चेतावनी दी गई है। चेन्नई समेत तीन और जिलों में बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिया गया है।
उत्तर भारत के 10 बड़े शहरों में घना कोहरा
उत्तर भारत अब भी शीतलहर और कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, आगरा, शिमला, नैनीताल, देहरादून, प्रयागराज, मनाली और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात में भारी असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से ड्राइव करने, हेडलाइट्स का सही उपयोग करने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड के साथ बारिश की दोहरी मार, IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications