Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड के साथ बारिश की दोहरी मार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के बड़े हिस्से में इस वक्त ठंड के साथ कोहरे का भी कहर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, बुधवार 26 नवंबर, 2025 को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर देखने के लिए मिलेगा। आईएमडी ने रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 27 और 28 नवंबर से मौसम का रुख बदलने और कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने के कारण उत्तरी दिशा से तेज और शुष्क हवाएं राजस्थान में प्रवेश कर रही हैं। इन हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, और चूरू जैसे जिलों में सुबह और देर शाम कड़ाके की सर्दी महसूस होगी।

Rajasthan Weather Forecast: मौसम साफ, हवा ठंडी
- जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 नवंबर को प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा की गति हल्की से मध्यम रहने के कारण शीतलहर जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
- कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड होने की संभावना है, जिससे सर्दी का प्रकोप लोगों को परेशान कर सकता है।
- शेखावटी इलाका बुधवार को भी सबसे ठंडा रहेगा और सीकर, चुरू समेत इस इलाके में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड ने लिया विकराल रूप, दिन में भी लोगों को हो रही ठिठुरन
IMD Alert: कहीं हल्की बारिश, कहीं बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदलता दिखेगा। इस दौरान जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश (2-5 मिमी) या सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाए रहने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवात 'सेनार' का सीधा प्रभाव राजस्थान पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, इससे बनने वाले द्रोणीय दबाव और बदलाव होते पवन प्रवाह बाद में राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं। दक्षिणी राज्यों में इसके कारण लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: सीकर शहर में ठंड के बाद जहरीली हवा का कहर, 22 लोगों की बिगड़ी तबीयत












Click it and Unblock the Notifications