Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे हुक्का बार और नाइट क्लब कल्चर पुलिस के लिए मुसीबत बन रही हैं। जयपुर पुलिस ने अवैध ढंग से चल रहे हुक्का बार और डिस्कोथेक पर कार्रवाई की है। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे पार्टी के इन ठिकानों पर पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन जगहों 34 हुक्के और हुक्का सामग्री जब्त की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देर रात तक हुक्का बारों में भीड़ इकट्ठी करना और अवैध तरीके से हुक्का परोसने की घटनाएं संज्ञान में आई थीं। यह सिर्फ कानून के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि युवाओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। यही कारण है कि पुलिस लगातार ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए है।

Jaipur Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 16 अरेस्ट
- जयपुर पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे बार या क्लब में अवैध तरीके से हुक्का पीता पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- नए साल से पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी करने की घटनाओं में तेजी आ सकती है। इसे देखते हुए पुलिस मुस्तैदी से एक्शन ले रही है।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस मल्टीमॉडल हब बनाने की तैयारी
- पुलिस का कहना है कि ऐसे हुक्का बार युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं और कानून का खुला उल्लंघन करते हैं। इसी कारण जयपुर में इन पर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
- आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Rajasthan News: 10 ठिकानों पर छापेमारी में 16 अरेस्ट
जयपुर पुलिस ने शहर के 10 ठिकानों पर की छापेमारी में 16 लोगों को अरेस्ट किया है। आमेर थाना क्षेत्र, कूकस स्थित ब्लैक हार्ट कैफे और रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार चलाने पर संचालक महेंद्र दयाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, चित्रकूट क्षेत्र, गांधीपथ 'द नाइट गार्डन किचन एंड बार' पर भी छापेमारी हुई है। रेड में अलग-अलग ठिकानों से हुक्के, फ्लेवर्ड तम्बाकू और हुक्का सामग्री जब्त हुई। पुलिस ने आम लोगों से भी ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: Jaipur News: अब जयपुर से दिल्ली पहुंचेंगे 1 घंटे, वंदे भारत ट्रेन के बाद पिंक सिटी को मिली ये सौगात












Click it and Unblock the Notifications