Rajasthan Weather Today: राजस्थान वाले हो जाएं सावधान! अब हड्डियों में घुसने वाली ठंड का दौर हो गया शुरू
Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर नजर आ रहा है। राजधानी जयपुर समेत दूसरे शहरों उदयपुर, जोधपुर में ठंड का असर दिख रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया है।
मौसम विभाग ने अलवर, श्रीगंगानगर, जयपुर और जैसलमेर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को खासतौर पर सुबह और देर रात यात्रा करते समय कम गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में बढ़ेगी ठिठुरन
- बीते कुछ दिनों से राजस्थान में सर्दी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में ठिठुरन और तेज होने की संभावना है।
- मौसम विभाग ने 11 से 16 दिसंबर के दौरान राज्य के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
- नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan School News: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, स्टूडेंट्स फ्री में कर सकेंगे NEET-JEE की तैयारी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: शेखावटी में येलो अलर्ट जारी
शेखावाटी क्षेत्र (जिसमें मुख्य रूप से सीकर, चूरू और झुंझुनू शामिल हैं) में 16 दिसंबर 2025 को गलाने वाली ठंड रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस क्षेत्र के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति है। अधिकतम तापमान लगभग 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में धूप रहेगी, लेकिन ठंडी हवा लोगों को सिहरा सकती है। रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट आएगी। कुछ इलाकों में यह 4°C से 6°C तक भी गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। सीकर, चूरू, झुंझुनू और नागौर जिलों में सुबह के समय घने कोहरे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम शीतलहर की स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देश के अन्य राज्यों में भी शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में भी 11 से 16 दिसंबर के बीच शीतलहर चल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इसी अवधि के दौरान कड़ाके की ठंड के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: RBSE Exam 2026: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, बदल गया पेपर पैटर्न! टाइमटेबल जल्द












Click it and Unblock the Notifications