Rajasthan Weather: दशहरे तक राजस्थान में होगी आफत की बारिश, 23 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार दशहरे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 23 जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जयपुर में सड़कों पर पानी भर गया। कुछ इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया था। प्रदेश के बड़े हिस्से में आसमानी आफत का असर जनजीवन और ट्रैफिक पर भी पड़ा है। हालांकि, सितंबर में झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, टोंक, दौसा, धौलपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
⦁ मौसम विभाग ने 23 जिलों में बुधवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जलाशयों में फिर पानी भर गया है। जिला प्रशासन और आईएमडी ने लोगों से बारिश के दौरान पहाड़ी और घुमावदार हिस्सों में गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कौन हैं Mewaram Jain जिनकी कांग्रेस में वापसी से पार्टी में आया भूचाल? जानें विवाद की वजह
⦁ जिला प्रशासन ने अपील की है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।
⦁ बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं कई जिलों में जलभराव और यातायात अव्यवस्था जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भरने से खरीफ फसलों को फायदा भी मिल रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर तेज बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
IMD ने दशहरे तक बारिश का जताया अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दशहरे तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा। इसका असर राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। जयपुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। सरकार और प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जिला अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन दल को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन दशहरे के त्योहार का मजा भी किरकिरा कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: हंगामे और लाठीचार्ज के बीच संघ का शस्त्र पूजा कार्यक्रम, राजस्थान यूनिवर्सिटी में भारी बवाल












Click it and Unblock the Notifications