Rajasthan News: हंगामे और लाठीचार्ज के बीच संघ का शस्त्र पूजा कार्यक्रम, राजस्थान यूनिवर्सिटी में भारी बवाल
Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में नवरात्रि के दौरान आरएसएस (RSS) की शस्त्र पूजा कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। एबीवीपी और आरएसएस के कार्यक्रम का विपक्षी छात्र संगठन एनएसयूआई विरोध कर रही थी। एनएसयूआई ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए थे। दोनों पक्षों की ओर से हुए भारी बवाल के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बता दें कि दशहरे के मौके पर हर साल संघ प्रमुख का राष्ट्र के नाम संबोधन होता है और संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजा का आयोजन किया जाता है।
हालांकि, इतने हंगामे और बवाल के बाद भी कार्यक्रम कराया गया। संघ के पदाधिकारी निंबाराम ने कहा कि संविधान हमारा ग्रंथ और राष्ट्र सेवा हमारा धर्म है। शस्त्र पूजा एक सांस्कृतिक उत्सव है। हम यहां किसी का विरोध करने नहीं आए हैं। दूसरी ओर एनएसयूआई नेता टीकाराम जूली मिले ने इस आयोजन को नफरत फैलाने वाला बताया।

RSS के शस्त्र पूजा कार्यक्रम पर हुआ हंगामा
राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संघ किसी का विरोध नहीं करता है। राष्ट्र सेवा ही हमारा धर्म है। हालांकि, विवाद और भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम का वेन्यू बदलना पड़ा। खुले के बजाय शस्त्र पूजा का कार्यक्रम बरामदे में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: Mann ki Baat Highlights: RSS की तारीफ से 'Vocal for Local' तक, PM मोदी ने क्या-क्या कहा? पढ़ें बड़ी बातें
Rajasthan News विवाद की वजह से बदलना पड़ा वेन्यू
शस्त्र पूजन का कार्यक्रम पहले राजस्थान विश्वविद्यालय के ओपन एरिया में होने वाला था। कैंपस में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। एनएसयूआई ने इसका विरोध करते हुए पोस्ट फाड़ दिए थे। कार्यक्रम वाली जगह पर पोस्टर बैनर और कुर्सियां लगी थी, लेकिन विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी और तोड़फोड़ की। लगातार बारिश की वजह से मौसम भी खराब हो गया था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। एक घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते नजर आए।
यह भी पढें: BJP President: ब्राह्मण अध्यक्ष बनाने पर RSS का जोर? लखनऊ से नागपुर तक इन 3 समीकरणों को साधने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications