Rajasthan Weather: अक्टूबर की बारिश ने बिगाड़ दिया पूरा मौसम चक्र, IMD ने शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बदलते मौसम ने अब ठंड का असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर नजर आ रहा है। इस बार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने नवंबर-दिसंबर में शीतलहर और मावठ (ठंडी बारिश) की संभावना जताई है। इस साल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
राजस्थान में इस सीजन की शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर दिशा से चल रही हवाओं के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिन में हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।

Rajasthan Weather: कई जिलों में पारा लुढ़का
⦁ कोटा में तापमान 3.8 डिग्री, सीकर में 3 डिग्री, जोधपुर में 3.3 डिग्री और पिलानी में 2.8 डिग्री तक गिर गया।
⦁ चूरू में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक लुढ़क गया है, जिससे ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
⦁ जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, अलवर में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान सामान्य से कम रहा है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: सीकर में सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप, मां ने चार बच्चों संग मिलकर खाया जहर, पुलिस भी रह गई दंग
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान रविवार को ऐसा रहा
उदयपुर: 16.4°C (सबसे ठंडा शहर)
नागौर: 16.9°C
सीकर-पिलानी: 16.6°C के करीब
भीलवाड़ा, टोंक, प्रतापगढ़: 17°C के आसपास
दिन में आसमान साफ रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन रातें ठंडी बनी हुई हैं।
IMD ने नवंबर में दिया शीतलहर का अलर्ट
आम तौर पर राजस्थान में दिसंबर और जनवरी में शीतलहर चलती है। इस बार बारिश और नए तरह के पश्चिमी विक्षोभ बनने का असर दिख सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते उत्तरी हवाओं की रफ्तार में थोड़ी कमी आएगी, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, 'इस बार नवंबर-दिसंबर में मावठ और शीतलहर का असर बढ़ेगा। इससे इस बार ठंड समय से पहले और ज्यादा तीव्र हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में ठंडी बारिश देखने को मिल सकती है। नवंबर में ही कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर दिख सकता है।'
यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain: राजस्थान में बिन मौसम की बरसात ने मचाई भारी तबाही, ओलावृष्टि किसानों पर कहर बन टूट रहा












Click it and Unblock the Notifications