Rajasthan: सीकर में सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप, मां ने चार बच्चों संग मिलकर खाया जहर, पुलिस भी रह गई दंग
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया। दरअसल, शनिवार, 11 अक्तूबर को एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। मरने वालों में एक महिला और उसके 4 बच्चे हैं।
पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे से पांचों के शव बरामद किए गए हैं वहां से प्वॉइजन के 10 पैकेट भी मिले हैं। पहली नजर में ये पूरा मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पति से चल रहा था झगड़ा
सीकर में एक और परिवार के मां किरण देवी और उनके चार बच्चों - तीन बेटे सुमित, आयुष, अवनीश और बेटी स्नेहा - ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी में हुई। जानकारी के अनुसार, किरण देवी अपने पति से अनबन के बाद बच्चों के साथ यहां रह रही थीं। पुलिस ने मौके से जहरीले 10 पैकेट बरामद किए, जिनमें से 8 का इस्तेमाल किया गया था।
पूरी तरह से सड़ गए थे शव
पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या कुछ दिन पहले ही हुई थी, लेकिन शव बुरी तरह सड़ चुके थे। फ्लैट से उठी दुर्गंध के कारण ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। जांच में जुटी टीम ने अगरबत्ती और इत्र का प्रयोग कर दुर्गंध को कम किया।
पुलिस के मुताबिक, किरण का पहले पति से 2019 में तलाक हो चुका था। पहले पति से उन्हें दो बच्चे और दूसरे पति से भी दो बच्चे हैं। बच्चों में सुमित और स्नेहा की पहचान पहले और दूसरे पति से हुई है। सीकर के सीओ धोद सुरेश शर्मा ने बताया कि फ्लैट काफी समय से बंद था और दुर्गंध के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट खोलने के बाद अंदर जांच की, जहां पांचों शव बुरी तरह सड़ चुके और काले पड़ चुके थे।
क्षेत्र में मचा हड़कंप
सीकर में हुई घटना ने केवल परिवार और पड़ोसियों को झकझोर गई हैं, बल्कि पूरे राज्य में सामूहिक आत्महत्या की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव, आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव जैसे कई कारणों से ऐसे मामले सामने आते हैं।
पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और आत्महत्याओं के कारणों का पता लगाने के लिए सुसाइड नोट, परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान में इस तरह की सामूहिक आत्महत्याओं की घटनाओं ने सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता को और बढ़ा दिया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications