Rajasthan Rain: राजस्थान में बिन मौसम की बरसात ने मचाई भारी तबाही, ओलावृष्टि किसानों पर कहर बन टूट रहा
Rajasthan Rain: राजस्थान में अक्टूबर में हो रही बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिन मौसम की बरसात ने किसानों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई शहरों में आसमान से आफत बरसी है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की खरीफ की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर बने दबाव की वजह से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। कम दबाव क्षेत्र के असर से पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। राजधानी जयपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Rain: लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल
⦁ राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में इतनी बारिश असामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है।
⦁ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान बीकानेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक 100 मिमी बारिश भीलवाड़ा के भैंसरोडगढ़ और चित्तौड़गढ़ में रिकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Crime: रोहित गोदारा गैंग का राजस्थान में आतंक, कारोबारी को जिम में गोलियों से भूना
⦁ पश्चिमी राजस्थान के रावतसर और हनुमानगढ़ में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ओलावृष्टि की वजह से फसल खराब होने की आशंका
⦁ राजस्थान के कई जिलों में हुई हालिया बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बाजरा, मूंग, उड़द और कपास जैसी खरीफ फसलें पानी में डूब गईं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है।
⦁ कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। राज्य सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
⦁ किसानों को मुआवजा देने और खराब फसल का निष्पक्ष आकलन किए जाने की मांग प्रदेश में विपक्षी दल के नेता कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 3 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल












Click it and Unblock the Notifications