Rajasthan Weather: जयपुर सहित 28 जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर आई खुशी
Rajasthan Weather: राजधानी जयपुर सहित कुल 28 जिलों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को हुई इस झमाझम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। अष्टमी के दिन अचानक आई बरसात ने लोगों को आने वाली सर्दी का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है।
जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बूंदी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। कई इलाकों में तो इतना पानी गिरा कि सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिला प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के दौरान गैर-जरूरी ड्राइविंग से बचने का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather: बरसात ने लाई किसानों के चेहरे पर रौनक
बारिश के कारण किसानों के चेहरे भी खिले हैं। देर से बोई गई खरीफ की फसलों को सीधी सिंचाई का लाभ मिलेगा और खेतों में नमी बढ़ेगी। हालांकि, कुछ जगहों पर तेज बारिश के कारण फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, टोंक और अजमेर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जान लें IMD का लेटेस्ट अपडेट
IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
बारिश ने राजधानी जयपुर का भी नज़ारा बदल दिया। शहर की सड़कों पर शाम को ट्रैफिक जाम की स्थिति रही, वहीं पर्यटक स्थलों पर बारिश का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग भीगते नजर आए। राजस्थान में मॉनसून का यह दौर किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे जलस्तर बढ़ेगा और गर्मी से राहत बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कौन हैं Mewaram Jain जिनकी कांग्रेस में वापसी से पार्टी में आया भूचाल? जानें विवाद की वजह












Click it and Unblock the Notifications