Rajasthan Weather: राजस्थान के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जान लें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश से मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है, लेकिन जाते हुए कुछ हिस्सों में राहत की फुहारें बरसाते हुए जा रहा है। राज्य मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। विभाग ने 20 जिलों में इसे लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसमें कोटा, बांसवाड़ा, टोंक, उदयपुर और धौलपुर प्रमुख हैं। इन जिलों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जाते हुए मानसून का असर कई राज्यों में भारी बारिश के रूप में दिख रहा है। मुंबई और कोंकण का इलाका पिछले सप्ताह लगातार बारिश की वजह से बुरी तरह से प्रभावित रहा था। दूसरी ओर कोलकाता, बंगाल और पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है। अब राजस्थान-हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी आने वाले दो दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather: जिला प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश
राज्य सरकार ने जिला के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने की संभावना वाले खुले स्थानों पर न जाएं। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है। हालांकि, जाते हुए मानसून में होने वाली यह बारिश प्रदेश के किसानों के लिए राहत का पैगाम है। खास तौर खरीफ फसलों के लिए यह पानी फायदेमंद साबित होगा। इससे सिंचाई की लागत घटेगी और मिट्टी में नमी बनी रहेगी। हालांकि, जिन इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है, वहां खेतों में पानी भरने का खतरा भी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कौन हैं Mewaram Jain जिनकी कांग्रेस में वापसी से पार्टी में आया भूचाल? जानें विवाद की वजह
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी और बदलती हवाओं के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। खास तौर पर दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर रह सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें भी हो सकती हैं। इससे पूरे प्रदेश में बारिश का औसत बेहतर हो सकता है और जलाशयों में पानी का स्तर सामान्य से ऊपर जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: SI भर्ती रद्द करने के आदेश पर डिवीजन बेंच ने लगाई रोक, क्या मिलेगी ज्वाइनिंग?












Click it and Unblock the Notifications