Rajasthan Weather Today: राजस्थान में साइक्लोन का असर, अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है। इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, लोगों को अब ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसे देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि साइक्लोन के सर्कुलेशन का असर प्रदेश के मौसम पर नजर आएगा। अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखेगा।
राजस्थान के जिन जिलों में पिछले दिनों सर्दी ने शुरुआती दस्तक में ही अपना प्रभाव दिखाया था, वहां रविवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। सीकर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, नागौर में 8.9 डिग्री, जालोर में 8.6 डिग्री और दौसा में 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ये तापमान और नीचे जा सकता है।

Rajasthan Weather Today: साइक्लोन का असर रहेगा 4 दिनों तक
- राजस्थान में सर्दी अब पूरे तेवर के साथ दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का प्रभाव अगले चार दिनों तक रहेगा।
- साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रभाव की वजह से राज्यभर में कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: सीकर शहर में ठंड के बाद जहरीली हवा का कहर, 22 लोगों की बिगड़ी तबीयत
- आईएमडी के मुताबिक, हवा के पैटर्न में चल रहे बदलाव के कारण 24 से 26 नवंबर के बीच तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी।
- इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं जयपुर सहित कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे ले जा सकती हैं।
IMD ने पूरे उत्तर भारत के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में भी रातें काफी सर्द होंगी और कई राज्यों में सुबह के समय शीतलहर जैसी परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट बनी रहेगी। हालांकि, 27 से 29 नवंबर के दौरान मौसम के कुछ हद तक शुष्क होने की उम्मीद जरूर है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। यहां रविवार को दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही थी। ओडिशा और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी दृश्यता प्रभावित रही।
दक्षिण भारत का मौसम इसके विपरीत रहा। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में 21 सेंटीमीटर तक की अत्यधिक भारी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि कई स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई है। सोमवार को भी तटीय इलाकों के ऊपर बन रहे दबाव की वजह से बारिश का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications