Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ
Rajasthan News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटेे भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया जा चुका है। अब राजस्थान पुलिस उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर साजिश में शामिल अनमोल लंबे समय से विदेश में बैठकर लॉरेंस गैंग का संचालन कर रहा था। राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और फायरिंग से जुड़े 22 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें जयपुर का चर्चित जी-क्लब फायरिंग केस भी शामिल है।
एनआईए ने हाल ही में अनमोल का प्रत्यर्पण कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है और पंजाब और मुंबई पुलिस उससे लगातार कई बड़े मामलों में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान पुलिस भी अनमोल को रिमांड पर ले सकती है। राज्य में हुई कई हाई-प्रोफाइल वारदातों की तह तक पहुंचने में गैंगस्टर की गवाही अहम साबित हो सकती है।

Anmol Bishnoi ने राजस्थान में तैयार किया था बड़ा नेटवर्क
यह भी पढ़ें: Anmol Bishnoi: US से भारत डिपोट Lawrence का भाई अब 11 दिन NIA हिरासत में, खुलेंगे काले राज!
राजस्थान जेल में कैद भी काट चुका है अनमोल
अनमोल 2018 से 2021 तक जोधपुर सेंट्रल जेल में हत्या के एक मामले में बंद रहा था। 2021 में जमानत मिलने के बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए अमेरिका भाग गया था। अमेरिका भागने के बाद भी वह अपना नेटवर्क चला रहा था। पिछले दिनों एनआईए उसे भारत लेकर आई है। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Rajasthan में 22 आपराधिक केस, 1 लाख का इनाम
- राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजी दिनेश एम.एन. के अनुसार, जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर और सीकर सहित कई जिलों में अनमोल का कनेक्शन सामने आया है।
- गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर केस (2021) में वह वांछित है
- डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप कुमार की हत्या में भी उसका हाथ बताया गया
- हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे 22 मामले दर्ज
- राजस्थान पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था
- राजस्थान पुलिस को उम्मीद है कि अनमोल की पूछताछ से राज्य के कई गैंगस्टर नेटवर्क और शूटआउट मामलों के महत्वपूर्ण राज खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!












Click it and Unblock the Notifications