Rajasthan News: सीकर शहर में ठंड के बाद जहरीली हवा का कहर, 22 लोगों की बिगड़ी तबीयत
Rajasthan News: राजस्थान के सीकर शहर में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर काफी हद तक बढ़ गया है। अचानक बढ़े वायु प्रदूषण ने शहर के लोगों को काफी परेशान कर दिया है। खास तौर पर बच्चों की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ता दिख रहा है। हवा में जहरीले धुएं और तीखी गंध के चलते 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बीमार होने वाले लोगों में से 15 बच्चे हैं। जिला प्रशासन और मेडिकल एक्सपर्ट ने खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की अपील की है।
वायु प्रदूषण का स्तर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, सिरदर्द और चक्कर जैसी शिकायतें हो रही हैं। बीमारों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक एक्टिव मोड में आ गया है।

Rajasthan News: सीकर एडीएम ने दिए जांच के आदेश
- अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भर्ती किए गए बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। गले-आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायत थी, मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: Khatushyam की यात्रा पर निकलने से पहले नोट कर लें ये जानकारी, बिना दर्शन के लौटना पड़ सकता है!
- प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (ADM) रतन लाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा कर रही है।
- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदूषण से सर्वाधित प्रभावित हिस्से के पास ही एक भट्टी में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक कपड़े और मल्टी-फाइबर सामग्री जलाई गई थी।
- इस वजह से भारी मात्रा में जहरीला धुआं हवा में फैल गया, जिससे लोगों को तुरंत सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
Sikar में वायु प्रदूषण बनता जा रहा है बड़ी समस्या
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में कई छोटी भट्टियां और फैक्ट्रियां चल रही हैं। प्रदूषण मानक नियमों का ये औद्योगिक इकाइयां पालन नहीं करती हैं। कई बार रात में कचरा व कपड़े जलाने की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में सीकर और आसपास के इलाके में कई फैक्ट्रियों की स्थापना हुई है। गाड़ियों की बेहिसाब संख्या की वजह से भी प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान लाया जाएगा गैंगस्टर Anmol Bishnoi, राजू ठेहट मर्डर केस समेत इन मामलों में होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications