Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पारा लुढ़का 0 के नीचे, कोहरे और ठंड का कहर रहेगा जारी
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। कुहासे के साथ गलाने वाली ठंड का कहर जारी रहेगा। अगले 7 दिनों तक प्रदेश में अधिकांश जगहों पर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के छिटपुट दौर बने रह सकते हैं। तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का एक नया दबाव बन रहा है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का असर दिखने लगा है। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर दिल्ली-एनसीआर के इलाके में ठंड का असर साफ दिखने लगा है।

Rajasthan Weather Today: तापमान में गिरावट का दौर जारी
- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और उत्तर-पश्चिमी हवा सक्रिय रहने से ठंड बढ़ने का दौर जारी रहेगा।
- आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू और जैसलमेर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में SIR फॉर्म भरने को लेकर मुस्लिम युवकों का BLO से विवाद, वायरल वीडियो पर बवाल
- सिरोही जिले में इस समय सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने लगा है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
- माउंट आबू में तापमान 0 डिग्री से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी का सितम जारी रहेगा। तापमान में थोड़ा इजाफा होगा, लेकिन गलन वाली ठंड पड़ती रहेगी।
IMD ने सर्दी को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद आने वाले तीन दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस बीच दिन के तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है। इससे सुबह और शाम की ठिठुरन और बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस इलाके में पारा गिरने का अनुमान है और ठंड बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, बारिश के अलर्ट ने और बढ़ाई टेंशन!
किसानों के लिए जारी की गई सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि शुष्क मौसम के दौरान खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें। सरसों, चना, गेहूं और रबी की अन्य फसलों में समय-समय पर नमी बनाए रखना जरूरी है। इसके अलावा, सब्जियों को पाले से बचाने के लिए ढकाव और सिंचाई जैसे उपाय करने की भी सलाह दी गई है। राजस्थान में सर्दी अब पूरी तरह अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 18 घंटे का सफर होगा 3 घंटे में पूरा












Click it and Unblock the Notifications