Rajasthan News: 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 18 घंटे का सफर होगा 3 घंटे में पूरा
Rajasthan News: भारत का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क अब देश के अलग-अलग हिस्सों तक विस्तार ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को सूरत में देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया था। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना पर तेजी से काम चल रही है। अब देश के दूसरे प्रदेशों में भी बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए तेजी से काम चल रहा है। राजस्थान के 9 शहरों से बुलेट ट्रेन रफ्तार पकड़ेगी और देश के कोने-कोने तक पहुंचना कुछ घंटों में मुमकिन होगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बुलेट ट्रेन के निर्माण कार्य की प्रगति की तारीफ करते हुए कहा था कि यह परियोजना भारत की आधुनिक विकास गाथा को आगे बढ़ाने वाली है। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर का विस्तार राजस्थान में भी होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रस्तावित मार्ग के अनुसार बुलेट ट्रेन 9 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। राजस्थान की पटरियों पर 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ती नजर आएगी।

Rajasthan News: 9 शहरों से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
⦁ 878 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के बाद राजस्थान में अगले चरण का विस्तार सबसे महत्वाकांक्षी योजना माना जा रहा है।
⦁ राजस्थान के अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: शिमला-मसूरी से भी ठंडा रहा सीकर, नवंबर में ही राजस्थान में गलाने वाली ठंड
⦁ इस रूट के चालू होने से राजस्थान के यात्रियों को मुंबई, अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े आर्थिक शहरों तक सीधी और तेज सुविधा मिलेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जयपुर से मुंबई की यात्रा 3 से 4 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जो फिलहाल 15 से 18 घंटे लेती है।
⦁ रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान में कई हाई-स्पीड स्टेशन विकसित किए जाने की योजना है। जयपुर और उदयपुर को प्रमुख हब बनाने की तैयारी है, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
Delhi-Mumbai औद्योगिक कॉरिडोर होगी अहम कड़ी
अलवर और दौसा जैसे जिले अभी दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर और मौजूदा रेल मार्ग से थोड़ा दूर हैं। अब हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का हिस्सा बनेंगे। इससे इन क्षेत्रों में निवेश, उद्योगों और रियल एस्टेट में तेजी आने की उम्मीद है। बुलेट ट्रेन परियोजना भारत की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक युग की शुरुआत है। राजस्थान के बड़े हिस्से को इसके विस्तार में शामिल करना राज्य के आर्थिक ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2027-28 तक मुंबई-अहमदाबाद रूट के बाद अगला बड़ा हाई-स्पीड रेल विस्तार राजस्थान की दिशा में होगा।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार टैंकर ने बेकाबू होकर मचाई भारी तबाही, टक्कर से उखड़ा बूथ












Click it and Unblock the Notifications