Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, बारिश के अलर्ट ने और बढ़ाई टेंशन!
Rajasthan Weather Forecast: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। राजस्थान में समय से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम जैसे क्षेत्रों में पारा माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इन मौसमी बदलावों का असर राजस्थान के सभी शहरों पर नजर आने लगा है। सर्दी ने इस बार समय से काफी पहले दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का पूर्वानुमान है। दिन का तापमान सुहावना रहेगा, लेकिन रातें ठंडी होंगी। सुबह-शाम कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान बाहर निकलते और गाड़ी चलाते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

Rajasthan Weather Forecast: कोल्ड वेव का अलर्ट
- मौसम विभाग ने मध्य भारत में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। इस वजह ले राजस्थान में भी ठिठुरन बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: 9 जिलों में 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 3 घंटे में होगा जयपुर से मुंबई का सफर
- राजस्थान में साल 2021 के बाद यह पहला मौका है जब नवंबर के महीने में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान, फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राज्य के 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। मंगलवार को नागौर (5.8°C), सीकर (6°C), सिरोही, दौसा, करौली, बारां और चूरू शामिल में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
- इन इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर का साफ असर महसूस किया गया और रातें ठिठुरन भरी रहीं।
Rajasthan Weather: ठंड और कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
माउंट आबू में 15 साल में पहली बार नवंबर में ही पारा शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सतह पर ओस की बूंदें जम गईं और बर्फ की हल्की परत देखी गई है। पिछले साल माउंट आबू में बर्फ जमने की घटना 10 दिसंबर को दर्ज की गई थी। इससे पता चलता है कि इस बार सर्दी ने अपनी पकड़ जल्दी बना ली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 से 27 नवंबर के बीच राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: शिमला-मसूरी से भी ठंडा रहा सीकर, नवंबर में ही राजस्थान में गलाने वाली ठंड












Click it and Unblock the Notifications