Rajasthan Weather Today: राजस्थान में अब दिन में भी तड़पाएगी सर्दी, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर के लौटने की चेतावनी जारी की है। नवंबर के अंतिम दिनों में बादलों और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हुई थी। इस साल नवंबर में ही शेखावटी इलाके में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम पहुंच गया था। माउंट आबू में तो पारा शून्य तक पहुंच चुका है। दिसंबर के पहले ही दिन से अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से बुधवार के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाएगी। अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और सर्द हवाओं के कारण रात को पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Aaj Ka Mausam: शेखावटी से लेकर जयपुर तक शीतलहर का अलर्ट
- फिलहाल शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में यह 10 डिग्री के ऊपर है।
- IMD का अनुमान है कि 2 दिसंबर से पारा धीरे-धीरे नीचे आएगा और 3 से 4 दिसंबर के दौरान शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंच सकता है।
- मौसम विभाग के मुताबिक, तेजी से तापमान गिरने की वजह से रात और सुबह के समय ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी। दिन में भी लोगों को कंपकंपी महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan Weather: तेजी से गिरेगा न्यूनतम तापमान
रविवार को राजस्थान के चार शहरों में पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान एक अंक में पहुंच सकता है। माउंट आबू और शेखावटी इलाके में पारा तेजी से लुढ़केगा। इसके अलावा, जयपुर-उदयपुर संभाग में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है।
सीकर और झुंझुनूं में येलो अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 3 दिसंबर के लिए सीकर और झुंझुनूं जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज सर्द हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा। पिछले 24 घंटों में लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक












Click it and Unblock the Notifications