Rajasthan Weather Forecast: IMD का 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ठंड का डबल अटैक
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड अब शेखावटी क्षेत्र ही नहीं प्रदेश के लगभग हर हिस्से में कहर बरपा रही है। अगले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश, घना कोहरा और बढ़ती सर्दी का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 28 से 30 नवंबर तक के लिए प्रदेश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने गुरुवार, 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था। 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग में भी बूंदा-बांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के इस दौर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सर्दी का असर और तेज महसूस होगा।

IMD ने 29-30 नवंबर के लिए जारी किया येलो अलर्ट जारी
- मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन दिमों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
- IMD ने अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूम्बर, टोंक और जयपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
- कोहरे की घनी परत के कारण विजिबिलिटी कम होगी, जिससे सुबह के समय सड़क यातायात और यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर पुलिस का 'पार्टीबाजों' पर सख्त एक्शन, देर रात मौज-मस्ती करनेवालों की अब खैर नहीं!
Rajasthan Weather Forecast: दिसंबर में पड़ेगी शीतलहर
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। शेखावाटी क्षेत्र जिसमें सीकर, झुंझुनूं और चूरू शामिल हैं में शीतलहर चलने के आसार हैं। तापमान गिरने से सुबह और रात की ठंड काफी बढ़ सकती है।
अगले सप्ताह राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। कुछ भागों में हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति रहेगी। राज्य में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद रात और सुबह का मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को ड्राइविंग और यात्रा दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड के साथ बारिश की दोहरी मार, IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications