Rajasthan News: जैसलमेर बॉर्डर पर मिले दो शव, पाकिस्तानी सिम और ID कार्ड भी बरामद, घुसपैठ की कोशिश या कुछ और?

Rajasthan News: पहलगाम अटैक के बाद से भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कई कोशिशें नाकाम की हैं। इसके बावजूद सीमा पार से घुसपैठियों के आने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर जिले के सादेवाला क्षेत्र में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शवों के पास से पाकिस्तान के सिम कार्ड और आईडी कार्ड मिले हैं।

मृतकों में से एक की उम्र 15 साल बताई जा रही है जबकि युवक की उम्र इससे ज्यादा लग रही है। दोनों के पाकिस्तानी नागरिक होने की आशंका है और शव भारतीय सीमा के 10-12 किमी. अंदर मिला है। इनके पास से पाकिस्तान का सिम कार्ड और साल 2023 में जारी पहचान पत्र बरामद हुआ है।

Rajasthan News
Photo Credit:

यह भी पढ़ें: Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्थान में कब होंगे सरपंच चुनाव? RTI से मिला बड़ा अपडेट

BSF और राजस्थान पुलिस कर रही जांच

सीमा सुरक्षा बलों ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों के पास से जमा दस्तावेजों को देखकर लग रहा है कि मृतक पाकिस्तानी नागरिक हो सकते हैं। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि शव एक हफ्ते तक पुराना हो सकता है। दोनों शवों को रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

Rajasthan News: सिंध प्रांत के नागरिक होने के दस्तावेज मिले

जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि दो शवों के मिलने की जानकारी कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने दी खी। इसके बाद उन्हें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों शवों के पास से पाकिस्तानी नागरिक के पहचान पत्र मिले हैं। युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र दीवाना के रूप में हुई है। किशोरी का नाम शांति बाई पुत्री गुलोजी दर्ज है। युवक के पहचान पत्र में जगह के नाम में घोटकी, सिंध (पाकिस्तान) लिखा है। दोनों एक ही जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी लग रहे हैं। शव मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही है कि क्या दोनों की भारत में एंट्री वैध वीजा के तहत हुई थी या फिर घुसपैठियों की तरह अवैध ढंग से सीमा पार की थी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के वरिष्ठ IAS की बेबाक टिप्पणी: असली काम छोड़, अधिकारी कागजों में उलझे रहते हैं

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकती है। यह हत्या या आत्महत्या का भी मामला हो सकता है। सीमा वाली जगहों पर कंटीले तार लगे हैं, तो इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि दोनों अवैध ढंग से सीमा पार कर रहे हों और इसी दौरान कोई हादसा (धूल के बवंडर में फंस जाना वगैरह) हो गया हो। सीमा सुरक्षा बल (BSF), स्थानीय पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामीणों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+