Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्थान में कब होंगे सरपंच चुनाव? RTI से मिला बड़ा अपडेट
Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्थान में सरपंच चुनाव कब होंगे? पंचायती राज संस्थाओं के मुखिया कब चुने जाएंगे? न सिर्फ सरपंच बल्कि वार्ड पंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य और 50 से ज्यादा नगर निकायों में चुनाव कब करवाए जाएंगे। इस पर अब भी संशय बना हुआ है। RTI (सूचना का अधिकार) से मिली जानकारी में इसका बड़ा खुलासा हुआ है।
दरअसल, राजस्थान में 6759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2025 में और 704 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। नियमानुसार इन ग्राम पंचायतों में चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन राज्य की भजनलाल सरकार ने 16 जनवरी 2025 को आदेश जारी कर इन सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया।

अब सितंबर 2025 में राजस्थान की शेष 3847 ग्राम पंचायतों में भी सरपंचों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके बाद राज्य की कुल लगभग 11,000 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि इन पंचायतों में अंतिम बार सरपंच चुनाव साल 2020 में हुए थे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Sarpanch Chunav: कार्यकाल बढ़ने के बाद कैसे काम करेंगे सरपंच? अब कब होंगे राजस्थान पंचायत चुनाव?
साल 2020 में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे। इसी वजह से सरपंचों का कार्यकाल जनवरी, मार्च और सितंबर में अलग-अलग समय पर पूरा हो रहा है। माना जा रहा है कि "वन नेशन वन इलेक्शन" की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार "वन स्टेट वन इलेक्शन" की राह पर आगे बढ़ रही है।

इस बीच, पंचायती राज और नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर जारी असमंजस और गहरा गया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत कांग्रेस प्रवक्ता और एक्टिविस्ट संदीप कलवानिया द्वारा मांगी गई जानकारी के जवाब में राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वे चुनाव की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।
आयोग के अनुसार, ग्राम पंचायतों और निकायों का परिसीमन और पुनर्गठन कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है, और यह अभी पूरा नहीं हुआ है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव नहीं है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications