Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Sarpanch Chunav: कार्यकाल बढ़ने के बाद कैसे काम करेंगे सरपंच? अब कब होंगे राजस्‍थान पंचायत चुनाव?

Rajasthan Sarpanch Chunav: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने 17 जनवरी 2025 को आदेश जारी करके सरपंचों का कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब राजस्‍थान में कई सरपंचों को बिना चुनाव ही करीब साल अतिरिक्‍त सरपंच बने रहने का मौका मिलेगा। मतलब राजस्‍थान में अगले राजस्‍थान पंचायत राज चुनाव नहीं होने तक मौजूदा सरपंच ही अपने पद पर बने रहेंगे।

Rajasthan Sarpanch Work Extension: राजस्‍थान में सरपंचों का कार्यकाल क्‍यों बढ़ाया गया?

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मतलब लोकसभा व विधानसभा से लेकर सरपंच और वार्ड पंचों तक के चुनाव एक साथ। संसद के शीतकालीन सत्र में 12 दिसंबर 2025 को मोदी सरकार के कैबिनेट ने देश में वन नेशन वन इलेक्‍शन विधेयक को मंजूरी दे दी। ऐसे में राजस्‍थान में भी अभी अनिश्चितकाल के लिए सरपंचों के चुनाव टाल दिए और आगामी चुनाव के लिए मौजूदा सरपंचों का कार्यकाल बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान सरकार ने सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाया, 'एक राज्य, एक चुनाव' मॉडल से होंगे पंचायत चुनाव!

rajasthan sarpanch chunav

Rajasthan Sarpanch News: कार्यकाल बढ़ने से सरपंचों के काम कर असर पड़ेगा?

राजस्‍थान के नागौर जिले की खींवसर पंचायत समिति के भूंडेल ग्राम पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र गौड़ ने वनइंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि राजस्‍थान में सरपंचों का कार्यकाल बढ़ने से सरपंच के कामकाज और ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फर्क बस इतना सा है कि पहले सरपंच हुआ करते थे, अब आगामी सरपंच चुनाव तक मौजूदा सरपंचों को ही प्रशास‍क नियुक्‍त किया गया है।

Sarpanch Rajasthan: सरंपच-ग्राम सेवक के पास वित्‍तीय पावर, वार्ड पंचों की बनेगी कमेटी

भूंडेल सरपंच धर्मेंद्र गौड़ के अनुसार बढ़े हुए कार्यकाल में जहां सरपंच प्रशासक की भूमिका में रहेंगे वहीं, उपसरपंच और वार्ड पंचों की कमेटी बनाई गई है। पहले ग्राम पंचायत में वार्ड सभा बुलाई जाती थी अब कमेटी के सदस्‍यों की बैठक होगी। ग्राम पंचायत में विकास कार्य व अन्‍य कामकाज को लेकर वित्‍तीय पावर पहले की तरह ही सरपंच और ग्राम सेवक दोनों के पास रहेंगे।

यह भी पढ़ें- One Nation One Election: वन नेशन-वन इलेक्शन के फायदे-नुकसान क्‍या हैं? आसान भाषा में समझें पूरा गणित

rajasthan sarpanch chunav

Rajasthan Sarpanch Chunav Kab Honge: राजस्‍थान सरपंच चुनाव कब होंगे?

पूरे राजस्‍थान में ग्राम पंचायतों की कुल संख्‍या 11000 से ज्‍यादा है। आखिरी बार राजस्‍थान पंचायत चुनाव साल 2020 में हुए थे। तब राजस्‍थान की सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव तीन चरणों में पूरे हुए थे। इसलिए राजस्‍थान में सरपंचों का पांच साल का कार्यकाल जनवरी 2025, मार्च 2025 और सितंबर 2025 में पूरा हो रहा है। सभी सरपंचों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सिरे से सरपंच चुनाव होंगे। ऐसे में अभी राजस्‍थान के आगामी सरपंच चुनाव के समय को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Rajasthan me Gram Panchayat Kitni Hai: राजस्‍थान में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल कब पूरा होगा?

  • 6759 ग्राम पंचायतों का जनवरी 2025 में
  • 704 ग्राम पंचायत का मार्च 2025 में
  • 3847 ग्राम पंचायत का सितंबर 2025 में

राजस्‍थान में जिला परिषद व पंचाय‍त समिति का कार्यकाल कब पूरा होगा?

  • 21 जिला परिषद का नवंबर 2025
  • 222 पंचायत समिति का नवंबर 2025
  • 6 जिला परिषद का अगस्‍त 2026
  • 78 पंचायत समिति का अगस्‍त 2026
  • 2 जिला परिषद का अक्‍टूबर 2026
  • 22 पंचायत का अक्‍टूबर 2026
  • 30 पंचायत समिति का नवंबर 2026
  • 4 जिला परिषद का का नवंबर 2026

राजस्‍थान में सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने की अधिसूचना

राजस्‍थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव व आयुक्‍त आईएएस जोगाराम की ओर से 16 जनवरी 2025 को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्‍थान में ऐसी कई ग्राम पंचायतें हैं, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2025 को समाप्‍त हो रहा है। उनके चुनाव अपरिहार्य कारणों से सम्‍पन्‍न नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायतों में निर्वतमान सरपंच को प्रशासक नियुक्‍त करने और ग्राम पंचायतों के कामकाज को सुचारू चलाने के लिए प्रशासक की सहायत के लिए प्रशासकीय समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Rajasthan Panchayat Delimitation: राजस्‍थान में ग्राम पंचायतों का परिसीमन

राजस्‍थान पंचायत चुनावों से पहले पूरे राजस्‍थान में पंचायतों का पुनर्गठन होगा, जिससे कई ग्राम पंचायतें नई बनेंगी। कइयों की सीमाएं बदल जाएंगी। राजस्‍थान पंचायती राज विभाग ने 20 जनवरी 2025 से नई ग्राम पंचायतों के प्रस्‍ताव मांगे हैं। राजस्‍थान में नई ग्राम पंचायत का प्रस्‍ताव देने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 है। प्रस्‍ताव पर आपत्तियों के निस्‍तारण के बाद अप्रेल-मई 2025 में ग्राम पंचायतों का परिसीमन होगा, जिससे नई ग्राम पंचायत व पंचायत समितियों का गठन होगा। राजस्‍थान पंचायत परिसीमन में साल 2011 की जनसंख्‍या को आधार बनाया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+