राजस्‍थान पुलिस में CID फीमेल डॉग मेरी का ट्रांसफर, स्‍टाफ ने फूल मालाएं पहनाकर दी शानदार विदाई

Rajasthan Police Dog Squad: राजस्‍थान पुलिस में न केवल कर्मचारी-अधिकारियों के ट्रांसफर होते हैं बल्कि स्‍नाइफर डॉग को भी इधर-उधर किया जाता है। ताजा मामला उदयपुर व भरतपुर रेंज में सामने आया है।

इन दिनों पूरे राजस्‍थान में तबादलों का दौर चल रहा है। पुलिस विभाग में भी ट्रांसफर हो रहे हैं। इस बीच हर किसी के दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। वो ये कि सीआईडी के डॉग को शानदार विदाई दी गई है।

Dog Squad Rajasthan Police

दरअसल, उदयपुर सीआईडी में पिछले छह साल से कार्यरत फीमेल स्‍नाइफर डॉग मेरी का तबादला हुआ है। उसे भरतपुर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- IAS Transfer Rajasthan: पत्‍नी के बाद जसमीत सिंह भी बने कलेक्‍टर, टीना-अतहर जैसी है इनकी लव स्‍टोरी

मेरी के ट्रांसफर पर उदयपुर में उसे शानदार विदाई दी गई। मेरी के हैंडलर राहुल सिंह शेखावत को भी उदयपुर से भरतपुर भेजा गया है। दोनों को फूल मालाएं पहनाई गई और फिर ट्रेन से भरतपुर के लिए रवाना कर दिया।

उल्‍लेखनीय है कि करीब ढाई माह पुरानी भजनलाल शर्मा राजस्‍थान में लगभग सारे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बदल रही है। गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 396 RAS, 24 IPS, 78 मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर्स और 583 पटवारियों का ट्रांसफर किए हैं।

इन जिलों के एसपी बदले

विनीत कुमार बंसल को ब्‍यावर से केकड़ी
श्याम सिंह को जालौर से डूंगरपुर
नरेंद्र सिंह को केकड़ी से ब्यावर
अनिल कुमार को भिवाड़ी से सिरोही
ज्ञान चंद्र यादव को झुंझुनूं से जालोर
राजर्षि राज वर्मा को डूंगरपुर से झुंझुनूं
वंदिता राणा को सिरोही से कोटपूतली-बहरोड़
ज्येष्ठा मैत्रयी को कोटपूतली-बहरोड़ से भिवाड़ी

जयपुर आयुक्‍तालय में भी ट्रांसफर

जयपुर में DCP (क्राइम) को RAC में 8वीं बटालियन का कमांडेंट बनाकर नई दिल्ली भेजा गया है। जयपुर में DCP (ट्रैफिक) लक्ष्मण दास को सीआईडी क्राइम ब्रांच का SP बनाया गया है। DCP राजेश कुमार यादव को पश्चिमी जोधपुर का DCP बनाया गया है। फलौदी के SP को जयपुर में DCP (ट्रैफिक) बनाया गया है। भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी को खैरथल-तिजारा की SP का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+