Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Transfer Rajasthan: पत्‍नी के बाद जसमीत सिंह भी बने कलेक्‍टर, टीना-अतहर जैसी है इनकी लव स्‍टोरी

Collector Husband Wife in Rajasthan: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने गुरुवार को आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। यूपीएससी टॉपर आईएएस जसमीत सिंह संधू को सलूम्‍बर जिला कलेक्‍टर पद पर लगाया गया है।

राजस्‍थान कैडर में दो आईएएस अफसरों का ट्रांसफर करने के साथ ही एक आईएएस का तबादला निरस्‍त किया गया है। वहीं, 12 आईएएस अफसरों को अतिरिक्‍त चार्ज दिया गया है। कार्मिक विभाग राजस्‍थान ने इनके आदेश जारी किए हैं।

IAS Jasmeet Singh Sandhu artika shukla marriage

यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi ने शेयर किया शादी का एल्‍बम, MLA पति Bhavya Bishnoi संग जमकर नाचती दिखीं

सलूम्‍बर जिले का कलेक्‍टर बनाए गए आईएएस जसमीत सिंह संधू की पत्‍नी अर्तिका शुक्ला भी आईएएस हैं। शुक्‍ला को पिछले साल अगस्‍त में नए जिले दूदू में कलेक्‍टर पर लगाया है। अब पति-पत्‍नी दोनों ही कलेक्‍टर बन गए।

राजस्‍थान कैडर में तैनात आईएएस जोड़ी जसमीत सिंह संधू व अर्तिका शुक्‍ला की यूपीएससी जर्नी, लव स्‍टोरी और सर्विस रिकॉर्ड देश की फेसम आईएएस जोड़ी टीना डाबी और अतहर आमिर खान जैसी है।

यह भी पढ़ें- IAS Love Story: सीनियर आईएएस को दिल दे बैठीं Kanchan Singla, आकाश बंसल से शादी के लिए बदला कैडर

ये हैं यूपीएससी 2015 के टॉपर

दरअसल, यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में टीना डाबी पहली, अतहर आमिर खान को दूसरी, जसमीत सिंह संधू को तीसरी व अर्तिका शुक्‍ला को चौथी रैंक मिली थी।

यह भी पढ़ें- Nalini Kathotia: वो महिला IAS, जो जमीनों से जुड़ीं हर फाइल पर लिखती थी 'डिस्‍कस', वजह चौंकाने वाली

चारों टॉपर को ट्रेनिंग में हुआ प्‍यार

यूपीएससी के ये चारों टॉपर LBSNAA में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान दिल दे बैठे। टीना डाबी व अतहर आमिर खान और जसमीत सिंह संधू व अर्तिका शुक्‍ला की जोड़ी बनी। अर्तिका को छोड़कर बाकी सबको राजस्‍थान कैडर मिला।

कैडर बदलकर राजस्‍थान आई अर्तिका शुक्‍ला

जसमीत सिंह संधू दिल्‍ली के रहने वाले हैं जबकि अर्तिका शुक्‍ला यूपी के वाराणसी से है। अर्तिका शुक्‍ला को एजीएमयूटी कैडर मिला था, मगर जसमीत संधू से शादी करने के ग्राउंड पर इन्‍होंने राजस्‍थान कैडर में तबादला करवा लिया।

IAS Jasmeet Singh Sandhu artika shukla

यह भी पढ़ें- IAS Athar Aamir Khan: 'मैं तुम्हें पाकर...' बेगम महरीन के बर्थडे पर रोमांटिक हुए आईएस अतहर, वायरल हुई पोस्ट

2017 में जसमीत सिंह व अर्तिका शुक्‍ला ने की शादी

8 दिसंबर 2017 को जसमीत सिंह संधू और अर्तिका शुक्‍ला ने शादी कर ली। वर्तमान में दोनों राजस्‍थान कैडर में सेवाएं दे रहे हैं। अर्तिका शुक्‍ला की टीना डाबी से गहरी दोस्‍ती है।

दो साल चली टीना डाबी की लव मैरिज

उधर, राजस्‍थान कैडर में आने के बाद टीना डाबी और अतहर आमिर ने साल 2018 लव मैरिज कर ली। 2020 तक शादी चली और फिर दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अतहर अपने होम कैडर जम्‍मू कश्‍मीर चले गए।

टीना डाबी के बेटे का नाम निखिल

जम्‍मू कश्‍मीर जाकर डॉ. महरीन काजी से दूसरी शादी कर ली जबकि राजस्‍थान में टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी रचा ली। टीना व प्रदीप के एक बेटा भी पैदा हो चुका है, जिसका नाम निखिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+