'राजस्थान की जनता ने बदलाव का मन बना लिया', परिवर्तन संकल्प यात्रा में बोले पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami In Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जुट गई हैं। जोर-शोर से प्रचार-प्रसार हो रहा है। नेता जनसभा करने में जुटे हुए हैं। इस बीच राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कई जनसभाओं को संबोधित किए।

अपने राजस्थान दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जगहों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कई जनसभाओं को भी संबोधित किए। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक जगहों पर हमारी छोटी-बड़ी बैठकें हुईं।

राजस्थान की जनता ने बदलाव का मन बना लिया: CM पुष्कर धामी

महिला और नौजवानों में जबरदस्त उत्साह

इस दौरान महिला और बहनों ने अपने साथ कलश लेकर आए। उन्होंने श्रद्धा के भाव से यह कलश लेकर आई कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। इसके साथ ही नौजवानों में अपार उत्साह और जोश दिखाए दिए। इससे साफ पता चलता है कि राजस्थान के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।

'पीएम मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा'

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। लेकिन पिछले पांच सालों में राजस्थान में ऐसी सरकार आई है जो केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बजट को खर्च नहीं करना चाहती है। वे राजस्थान के लोगों को लाभ नहीं देना चाहते।

'पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का मान और सम्मान'

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में जिस प्रकार से देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। इसकी पहचान पूरी दुनिया ने देखी है। अभी-अभी भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली। इस दौरान दिल्ली घोषणा पत्र जारी हुआ। अफ्रिकन समूह को जी20 में शामिल किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में जी20 का सफल आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया ठगबंधन, खुरई में बोले इन्हें भारत से चिढ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+