उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया ठगबंधन, खुरई में बोले इन्हें भारत से चिढ़
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन को ठगबंधन बाते हुए कहा कि इन्हें भारत, राष्ट्रवाद, वंदे मातरम, भारत माता से चिढ़ क्यों है? उन्होंने कहा कि सनातन नया-पुराना नहीं बल्कि नित्य नूतन चलने वाला है...वे सागर जिले की खुरई विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सागर जिले के खुरई आए थे। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन को ठग बंधन करार देते हुए तीखा प्रहार किया। धामी ने कहा कि इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने खुरई में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में चींटी को भी दीर्घ जीवी रहने और आटा खिलाने का भाव है, विषैले सांपों को नागपंचमी पर दूध पिलाने का भाव रखा जाता है। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए सवाल पूछा कि इन्हें भारत, राष्ट्रवाद, वंदे मातरम, भारत माता और सनातन से चिढ़ क्यों है?
ये जो ठग बंधन, इनसे सतर्क रहने की जरूरत
सीएम धामी ने कहा कि भाजपा की मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मैं देश के कोने-कोने में हर सनातनी और जो देश की मिट्टी से प्यार करने वाले हैं, कहना चाहता हूं कि ये जो ठगबंधन हैं हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत हैं।
मुझे देश की देवभूमि से हृदय भूमि में आने का सौभाग्य मिला
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सागर और खुरई आना मेरे लिए किसी स्वप्नलोक से कम नहीं है। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं देश मुझे देश की देव भूमि से देश की हृदयभूमि में आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया मेरे बचपन के कुछ साल सागर में ही बीते हैं। यहां 8वीं 9वीं और 10वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के दौरान खुरई में लाखों लोगों ने प्यार, स्नेह लुटाया है। मेरा संशय खत्म हो गया। खुरई में प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। सरकार को पूरा बहुमत मिलेगा और मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आपको तो भूपेंद्र भैया से कहना चाहिए कि आप वोट मांगने मत आओ। आप प्रदेश का प्रभार संभालो, आपका चुनाव हम लड़ेगे और जिताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications