Rajasthan Elections 2023: राहुल गांधी और खड़गे 3 जुलाई को जाएंगे राजस्थान, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 3 जुलाई को राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी। सीएम अशोक गहलोत और पार्टी नेता सचिन पायलट के बीच कथित मतभेदों को सुलझाने के लिए चर्चा में आने की भी उम्मीद है।
वहीं, इससे पहले राहुल गांधी 29 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर जाएंगे। 29 और 30 जून तक मणिपुर में रहेंगे। वे राहत शिविरों का दौरा करके इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके बातचीत करेंगे।
बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी को घेर चुके हैं। राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मणिपुर में शांति बहाली के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जाना चाहिए। बीजेपी की नफरत की राजनीति ने मणिपुर को जलाए रखा है।
उधर, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत को बड़ा झटका दिया है। हाई कोर्ट ने राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने भारत जोड़ो यात्रा में केजीएफ चैप्टर 2 के गाने के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक HC से राहुल गांधी को झटका, भारत जोड़ो यात्रा में कॉपीराइट उल्लंघन मामले में FIR रद्द करने से इनकार












Click it and Unblock the Notifications