Rajasthan: डिप्टी CM दीया कुमारी की BJP नेताओं को तगड़ी नसीहत, बोलीं-'अपनी सरकार बनी तो अहम नहीं पालें...'
Diya Kumari News Rajasthan: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब दीया कुमारी ने भाजपा नेताओं को तगड़ी नसीहत दी है।
गुरुवार को भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आने के बाद नेता अहम नहीं पालें।

जयपुर की विद्याधरनगर सीट से भाजपा विधायक व राजस्थान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अहम पालने की बजाय आमजन की समस्याओं के निराकरण कराने में जुट जाएं।
दीया कुमारी डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी भी बार-बार कहते हैं कि इस पर हमें कुछ ध्यान देना चाहिए, कुछ बदलना नहीं चाहिए। पहले जैसे जनता की सेवा कर रहे थे, वैसे ही सत्ता में आने के बाद भी सेवा करनी चाहिए।
दीया कुमारी ने कहा कि हम यह न सोचे कि अब तो राजस्थान में हमारी सरकार आ गई है। अच्छे दिन आ गए हैं। जो मर्जी आए, वह करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं करना है। अब तो हमें और भी ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना है।'
यह भी पढ़ें- Diya Kumari Net Worth: 19 करोड़ की मालकिन हैं दीया कुमारी, 8 बैंकों में कितने रुपए जमा?
सत्ता आने के बाद व्यवहार बदल जाने की बात स्वीकार करते हुए डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि हमें ऐसा नहीं होना चाहिए, चाहे अधिकारियों के साथ हो, जनता के साथ हो या आपस के व्यवहार की बात हो। हमें सबसे समान व्यवहार रखना चाहिए। अहम नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, सांसद सुभाष बहेडिय़ा, विट्ठल शंकर अवस्थी, प्रशांत मेवाड़ा, उदयलाल भडाना, राजकुमार आंचलिया के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Siddhi Kumari: राजस्थान की सबसे अमीर MLA सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ पर क्यों दर्ज करवाई FIR?












Click it and Unblock the Notifications