Diya Kumari Net Worth: 19 करोड़ की मालकिन हैं दीया कुमारी, 8 बैंकों में कितने रुपए जमा?
Diya Kumari Income: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में विद्याधर नगर सीट से नामांकन करने वालीं भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने चुनाव शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 19 करोड़ बताई है।
Diya Kumari affidavit: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने बुधवार को जयपुर की विद्याधरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
जयपुर के रॉयल परिवार से ताल्लुक रखने वालीं दीया कुमारी ने नामांकन पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण भी दिया है, जिसके मुताबिक दीया कुमारी की नेटवर्थ 19 करोड़ रुपए हैं। दीया कुमारी हर साल करोड़ों का तो टैक्स जमा करवाती हैं।

दीया कुमारी के चुनाव हलफनामे के मुताबिक ये हर साल औसतन 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करती है। पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा टैक्स 3 करोड़ 27 लाख रुपए वित्तीय वर्ष 2019-20 में भरा है।
बता दें कि दीया कुमारी ने साल 2013 में चुनाव लड़ा तब चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 9 करोड़ 64 लाख रुपए बताई थी। अब इनके पास 75 हजार 600 रुपए कैश हैं। आठ बैंकों में एक करोड़ 40 लाख रुपए जमा बताए हैं।
हाईप्रोफाइल सीट बनी विद्याधरनगर
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां पर भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी को टिकट दिया है। राजनीति के जानकार यह भी कह रहे हैं कि भाजपा दीया कुमारी को राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया का विकल्प बना सकती है।
बुधवार सुबह दीया कुमारी ने रिद्धि-सिद्धि टॉवर स्थित प्रधान कार्यालय से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान रास्ते में समर्थकों ने जगह-जगह दीया कुमारी का जोरदार स्वागत किया। उन पर जेसीबी से फूलों की बारिश की गई।
इस दौरान दीया कुमारी के साथ जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद डॉ अनिल जैन, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी, जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक आदि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications